लखनऊ : चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में वंदेमातरम् गायन की सवा लाख से अधिक प्रविष्टियां गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड को भेजी गई हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में कई रिकॉर्ड बना चुके उत्तर प्रदेश ने अब दुनिया में राष्ट्रप्रेम का भी ऊंचा झंडा फहरा दिया है। अभियान के रूप में राष्ट्रगीत को गाने के मामले में चीन ने जो रिकॉर्ड 29 दिन में बनाया था, उसे उत्तर प्रदेश के निवासियों ने महज दो घंटे में ही तोड़ दिया।

CM Yogi : देश में हो रहा है बदलाव, श्रीराम को काल्पनिक बताने वाले अब कह रहे सत्य हैं राम
वंदेमातरम् गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाने की रूपरेखा तैयार की
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव के तहत उत्तर प्रदेश भर में राष्ट्रभावना को जागृत करने वाले कार्यक्रम किए जा रहे हैं। महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से किया। अब प्रदेश सरकार वर्ष भर विभिन्न कार्यक्रम शहीद स्मारकों पर कराएगी। इसके साथ ही पर्यटन और संस्कृति विभाग ने मिलकर वंदेमातरम् गायन का विश्व रिकॉर्ड बनाने की रूपरेखा तैयार की।

कई जिलों में चला कार्यक्रम
गुरुवार को सुबह नौ बजे से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में इसके लिए स्कूल, कॉलेजों के अलावा अन्य केंद्र बनाए गए और नोडल अधिकारी तैनात किए गए। शर्त यह थी कि प्रतिभाग करने वाले को राष्ट्रगीत का पहला छंद सैल्यूट मुद्रा में गाते हुए वीडियो बनवाना है। न्यूनतम दस सेकंड का वीडियो हो, जिसमें एक ही व्यक्ति नजर आए। गुरुवार दोपहर 12 बजे तक यह सिलसिला चला और गायन करने वाले सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिंक पर वीडियो अपलोड करते गए।
उत्तर प्रदेश : प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम , रिश्ते में लगते थे चाचा-भतीजी
चीन के रिकॉर्ड को उत्तरप्रदेश ने 2 घंटे में ही तोड़ा
प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने बताया कि प्रदेश भर से सवा लाख से अधिक प्रविष्टियां अपलोड की गई हैं। अब सिर्फ विश्व रिकॉर्ड की घोषणा होना बाकी है। उन्होंने बताया कि इस तरह अब तक राष्ट्रगीत गायन का रिकॉर्ड चीन के नाम है। चीन के गणतंत्र को 70 वर्ष पूरे होने पर दिसंबर, 2019 में वहां 29 दिन तक छात्रों ने अभियान चलाकर 10,500 वीडियो अपलोड किए थे। इस रिकॉर्ड को उत्तर प्रदेश ने महज दो घंटे में ही तोड़ दिया था।