गोरखपुर मे 9 परिवार को बंधक बनाकर दो किशोरियों के साथ रेप

Two Girls Molested By Laboring Laborers
Two Girls Molested By Laboring Laborers

नई दिल्ली: गोरखपुर के गगहा इलाके के एक गांव में स्थित ईंट-भट्ठे पर हथियारों से लैस करीब दर्जन भर डकैतों ने मजदूरों को एक झोपड़ी में बंधक बनाकर 14 व 17 साल की दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार रात करीब एक बजे की है। डकैतों ने महिलाओं और अन्य किशोरियों से भी अश्लील हरकत की।

घर में घुुसकर डकैती

दुष्कर्म के बाद डकैत, 76,300 रुपये, नौ मोबाइल फोन व गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने भट्ठा मालिक की तहरीर पर घर में घुुसकर डकैती, दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धारा में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देर रात पुलिस ने दोनों किशोरियों की मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दुष्कर्म के आरोप को गलत ठहरा दिया। एफआईआर के मुताबिक, ईंट-भट्ठे पर झारखंड के कुछ मजदूर परिवार के साथ रहकर काम करते हैं। मंगलवार रात सभी झोपड़ियों में सो रहे थे, रात एक बजे के करीब 10 से 12 की संख्या में बदमाशों ने उनकी झोपड़ियों पर धावा बोल दिया। सभी को असलहे के बल पर बंधक बनाकर एक झोपड़ी में बंद कर दिया।

Two Girls Molested By Laboring Laborers
Two Girls Molested By Laboring Laborers

मासूमों के साथ दुष्कर्म

इस दौरान एक बदमाश ने सभी का मोबाइल फोन ले लिया। मोबाइल फोन छीनने के बाद बदमाशों ने महिलाओं से गहने छीन लिए। सबके पास रखे रुपयों को भी लूट लिया। इस दौरान दो बदमाशों ने दो किशोरियों को बंधक बनाकर उनके साथ दुष्कर्म किया। दूसरे बदमाशों ने महिलाओं और अन्य किशोरियों से छेड़खानी की। घटना से सहमे मजदूर सुबह होने का इंतजार करते रहे।

सुबह ईंट-भट्ठा मालिक को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर बुधवार सुबह एसएसपी जोगेंद्र कुमार, एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंच गए। एसएसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के हवाले से दुष्कर्म (बलात्कार) के आरोप को जिस तरह खारिज किया, यह मामले को हलका करने की कोशिश है। दोनों किशोरियों के साथ जो कुछ हुआ, वह शब्दों से परे है। एफआईआर में लिखे उस घटनाक्रम का यहां उल्लेख करना भी मुमकिन नहीं है।

बदमाशों ने मजदूरों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया है। तहरीर में किशोरियों से दुष्कर्म और छेड़खानी का आरोप है। बदमाश रुपये, मोबाइल फोन और गहने लूटकर फरार हो गए। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। -विपुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी दक्षिणी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *