तेजस्वी यादव के आज 31वें जन्मदिन पर बिहार की जनता कल दे सकती है बड़ा तोहफा?

tejasvi yadav birthday
tejasvi yadav birthday

नई दिल्ली :बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब सभी की निगाहें उनके परिणाम पर टिकी हैं। 10 को चुनाव परिणाम आयेगा. इससे पहले राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का आज जन्म दिन है 9 नवंबर, 1989 को जन्मे तेजस्वी यादव आज 31 साल के हो जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव और राबड़ी देवी के लाल तेजस्वी को हालांकि एग्जिट पोल ने संभावित मुख्यंत्री बताकर पहले ही बर्थडे गिफ्ट दे दिया है लेकिन हकीकत में क्या कल मिलेगा ऐतिहासिक बर्थडे गिफ्ट? इसके लिए अब एक दिन का इंतजार और करना पंड़ेगा।

 

tejasvi yadav birthday
tejasvi yadav birthday

चिराग पासवान ने दी शुभकामनाऍं –

लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने तेजस्वी यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, ‘जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं ईश्वर से प्रार्थना है आप दीर्घायु हों और अपने जीवन को सफल बनाने मे कामयाब रहें आज आप का जन्मदिन है भगवान के दर्शन व आशीर्वाद से आप का दिन शुभ हो।

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव का जन्मदिन है लालू प्रसाद के छोटे बेटे आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैंं इस मौके पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बिहार के युवा राजनेता का जन्मदिन पार्टी के नेता से लेकर परिवार के लोग तक मना रहे हैं।

क्रिकेट से राजनीति तक-

क्रिकेट से करियर की शुरूआत करने वाले तेजस्वी ने घर में ही राजनीति का कखगघ सीखा और फिर क्रिकेट से नाता तोड़कर उन्होंने अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला हालांकि राजनीति के मैदान में लालू के दोनों लाल उतरे हुए हैं लेकिन विरासत की अगुवाई का जिम्मा तेजस्वी के हवाले है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पिता की कमी के बीच उन्होंने अकेले ही राजद की कमान संभाली और एग्जिट पोल के मुताबिक पार्टी को बड़ी सफलता दिलाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *