दिल्ली पुलिस ने लाल किला हिंसा में इनामी आरोपी सुखदेव को चंडीगढ़ से पकड़ा

sukhdev-an-accused-in-the-red-fort-violence-was-arrested-from-chandigarh
sukhdev-an-accused-in-the-red-fort-violence-was-arrested-from-chandigarh

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने गणतंत्र दिवस पर लाल किला हिंसा में 50 हजार के इनामी आरोपी सुखदेव सिंह को रविवार को चंडीगढ़ से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय लोगों ने उसकी गिरफ्तारी का विरोध किया, बावजूद इसके दिल्ली पुलिस उसे दिल्ली लाने में कामयाब रही। आरोप है कि चंडीगढ़ की स्थानीय थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस का सहयोग नहीं किया।

sukhdev-an-accused-in-the-red-fort-violence-was-arrested-from-chandigarh
sukhdev-an-accused-in-the-red-fort-violence-was-arrested-from-chandigarh

वायरल हुई थी वीडियो

सुखदेव अभिनेता दीप सिद्धू के साथ लाल किले पर आया था। दोनों मिलकर लोगों को उपद्रव करने के लिए उकसा रहे थे। इनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। लालकिला हिंसा मामले में यह छठी गिरफ्तारी है।

दिल्ली पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ा

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार 10 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद मिली सूचना के बाद अपराध शाखा की टीमें सुखदेव सिंह को पकड़ने चंडीगढ़ पहुंची थी। सुखदेव की गिरफ्तारी के समय चंडीगढ़ में इंडस्ट्रीयल एरिया में सेंटरा मॉल के पास स्थानीय लोगों ने दिल्ली पुलिस को घेर लिया और आरोपी को छुड़वाने की कोशिश की.

दिल्ली पुलिस ने दीप सिद्धू, जुगराज सिंह, गुरजोत सिंह व गुरजन पर एक-एक लाख का और जगवीर सिंह, बूटा सिंह, सुखदेव सिंह और इकबाल सिंह पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। सभी आरोपी पंजाब के अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *