उत्तराखंड: 15 फरवरी से होगी सेना भर्ती रैली आयोजित, तैयारियां शुरू

sena-open-bharti
sena-open-bharti

नई दिल्लीः सेना की 15 फरवरी से प्रस्तावित ओपन भर्ती रैली की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। भर्ती रैली यहां सोमनाथ मैदान में होगी। भर्ती एआरओ पिथौरागढ़ की ओर से कराई जा रही है। बता दें की रैली में कुमाऊं के युवा देश सेवा का जज्बा लेकर यहां पहुंचेंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट अपूर्वा पांडेय ने यहां सैन्य और प्रशासनिक अधिकारियों संग बैठक करके भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की।

15 फरवरी से 10 मार्च तक भर्ती-

भर्ती रैली 15 फरवरी से 10 मार्च तक होगी। इसमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंहनगर के युवा किस्मत आजमाएंगे। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने तमाम विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर भर्ती रैली की तमाम व्यवस्था चाक चौबंद करने के निर्देश दिए। तय किया गया कि भर्ती के लिए आने वाले युवाओं के ठहरने की व्यवस्था नगर के विभिन्न विद्यालयों में की जाएगी।

Sena Open Bharti
Sena Open Bharti

टीम गठित-

बता दें की भर्ती युुवाओं से टैक्सियों, बसों, होटलों में अधिक किराया न वसूला जाए इसके लिए टीम गठित की जाएगी। छावनी परिषद से भर्ती के दौरान अस्थाई शौचालयों की भी व्यवस्था करेगा। तैयारी बैठक में लोनिवि, जल संस्थान, कैंट, शिक्षा, परिवहन आदि विभागों के अधिकारी, प्रतिनिधि और टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों के अलावा एआरओ पिथौरागढ़ के कर्नल भाष्कर तोमर, सूबेदार मेजर केडी पडलिया मौजूद रहे।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *