नई दिल्ली : दंगल गर्ल गीता और बबीता फौगाट की छोटी संगीता फौगाट और पद्मश्री पहलवान बजरंग पूनिया परिणय शादी के बंधन में बंद गए है, बुधवार रात चरखी दादरी जिले के गांव बलाली में शादी समारोह सादगीपूर्ण माहौल के बीच आयोजित किया गया। इसमें दाेनों ओर से मेहमानों की संख्या काफी सीमित थी। कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर लागू गाइडलाइन के कारण शादी समारोह में मेहमानों की संख्या सीमित रखी गई थी।

तमाम पारिवारिक लोक परंपराओं से जुड़ी रस्मों जैसे लग्न, गोरवा, घुड़चढ़ी, वरमाला इत्यादि के बाद संगीता व बजरंग ने सात की बजाय आठ फेरे लिए। बड़ी बहन गीता व बबीता फौगाट की तरह संगीता ने भी आठवां फेरा ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संकल्प के रूप में लिया।

पहलवान महावीर फौगाट ने कहा उन्हें खुशी है की उनकी बेटी संगीता पहलवान बजरंग पूनिया जैसे अच्छे युवक और उसके संस्कारित परिवार में जा रही है।