अमेरिका के मशहूर रैपर किंग वॉन की गोली मारकर हत्या

नई दिल्ली: अमेरिका के लोकप्रिय रैपर किंग वॉन (King Von) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को अटलांटा में एक नाइट क्लब के बाहर यह वारदात हुई। सामने आई जानकारी के मुताबिक, दो गुटों में झड़प हुई जिसके बाद किंग वॉन को गोली लगी और उनकी मौत हो गई।

अमेरिका में इन दिनों चुनावी माहौल है। इस बीच रैपर की मौत से लोगों में गुस्सा है। दरअसल रैपर की मौत के बाद यह भी दावा किया जा रहा है कि पुलिस की गोली लगने के बाद किंग वॉन की मौत हुई है। हालांकि अटलांटा पुलिस ने इससे इनकार किया है। अटलांटा पुलिस विभाग का कहना है कि वह इस बात पर यकीन नहीं करते कि पुलिस की गोली लगने से किंग वॉन की मौत हुई है।

घटना के वक्त कुछ ऑफ ड्यूटी पुलिसवाले भी वहां पर थे। माना जा रहा है कि नाइट क्लब के बाहर दो गुटों में झड़प हुई। इसी गोलाबारी में किंग वॉन को गोली लगी। इस दौरान पुलिस ने उन लड़कों को रोकने के लिए गोली चलाई थी। यह पूरी वारदात घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में पुलिसवाले नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि मोनाको हुक्का लाउंज के बाहर करीब 3.20 बजे लड़कों के दो गुटों के बीच बहस होने लगी। वहां पर दो ऑफ ड्यूटी पुलिस अधिकारी मौजूद थे जो कि अतिरिक्त काम कर रहे थे। पुलिसकर्मी लाउंज के बाहर थे। पहले दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई बाद में यह मामला बढ़ता चला गया।

गोली चलने की आवाज सुनकर ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी पहुंचे। उन्होंने उन लड़कों को रोकने की कोशिश की लेकिन जब वह नहीं मानें तो पुलिसकर्मियों को गोली चलानी पड़ी। इसी गोलीबारी में रैपर किंग वॉन समेत तीन लोगों को गोली लग गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां तीनों की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि किसकी गोली लगने से किंग वॉन की मौत हुई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *