ग्रेटर नोएडा वेस्ट में जिला प्रचारक विनीत कौशल और विधायक तेजपाल नागर ने चलाया राममंदिर निर्माण अभियान

Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु जनजागरण अभियान के तहत प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय विधायक तेजपाल नागर और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गौतमबुद्ध नगर जिला प्रचारक विनीत कौशल, दादरी नगरपालिका अध्यक्षा गीता पंडित और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के भाजपा अध्यक्ष रवि भदौरिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं संघ के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran

कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा वेस्ट की निराला एस्पायर सोसायटी से शुरू होकर अजनारा होम्स, अजनारा ली गार्डन, पंचशील 1 और 2 तथा इकोविलेज 3 सोसायटी तक चला। सभी सोसायटियों में प्रभात फेरी का स्थानीय निवासियों द्वारा पुष्प वर्षा द्वारा स्वागत किया गया।

 

Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran

इससे पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ही रोजा याकूबपुर गांव, सेक्टर 1 की सोसायटी, गौर सिटी और कुलेसरा, दादरी में भी ऐसे ही प्रभात फेरियों के द्वारा जनजागरण अभियान चलाया गया। इनमें संघ से मुकेश कुमार, अंकित शर्मा, शेखर, उदय, नारायण, शिव कुमार, सहित कई स्वयंसेवक और भाजपा से दिनेश बेनीवाल, देवराज नागर, मुकेश चौहान, क्षितिज गुप्ता, अदित्य भटनागर, जितेंद्र जीतू, आशीष दुबे, संतोष तिवारी, राजीव माथुर, रंजू रवि, सहित कई कार्यकर्ता।

Ram Mandir Jagjagran
Ram Mandir Jagjagran

आपको बता दें  कि नोएडा, ग्रेटर नोएडा सहित पूरे उत्तरप्रदेश और देश के विभिन्न राज्यों में इस समय राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस और भाजपा के साथ संघ परिवार के सभी संगठन जनजागरण अभियान चलाये हुए हैं, जिसके बाद 15 जनवरी से 31 जनवरी तक अभियान द्वारा प्रत्येक घर को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि मंदिर निर्माण हेतु को लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट में श्री राम भक्तों द्वारा विशाल जनजागरण रैली निकाली गयी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *