Punjab crisis : सिद्धू ने की प्रियंका गांधी से मुलाकात , क्या सुलक्षेगा पंजाब कांग्रेस का मामला 

Navjot-singh-sindhu-
Navjot-singh-sindhu-

 

नई दिल्ली: Punjab crisis : आटकालों के बाद आखिकार नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी महासाचिव प्रियंका गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। इस बात की जानकारी खुद सिद्धु ने ट्वीट करके दी। मुलाकात का फोटो शेयर करते हुए सिद्धु ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा से आज की मुलाकात लम्बी चली। पंजाब कांग्रेस के भीतर चल रही सियासी हलचल के बीच ये मुलाकात काफी अहम बताई जा रही है।

Punjab crisis: आज सिद्धू प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं

Punjab crisis : सिद्धु की प्रियंका गांधी से मुलाकात

खबरे आ रही हैं कि पहले नवजोत सिंह सिद्धु की प्रियंका गांधी से मुलाकात हुई उसके बाद प्रियंका गांधी अपने भाई राहुल गांधी से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुंची। अनुमान लगाया जा रहा है कि वहां पहुंच कर पंजाब मे चल रहे काग्रेस संकट पर बातचीत की। फिलहाल अब प्रियंका अब अपने घर वापस आ चुकी हैं यहां उन्होंने फिर सिद्धू से मुलाकात की।

नवजोत सिंह सिद्धु और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच विवाद चल रहा है । हाल ही मे भी पंजाब को लेकर हलचल बढ़ी थी आप को बता दें। कि अगले सााल पंजाब मे चुमाव भी होना है। अब ऐसे वक्त मे ये बैठक बहुत ही अहम है।

कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझेगा

अब सवाल यही है कि क्या इस मुलाकात के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रहा विवाद सुलझेगा? आप को बता दें कि पंजाब मे अगले साल विधान सभा चुनाव होना है लेकिन उससे पहले ही कांग्रेस मुश्किल का सामना कर रही है। सिद्धु मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के खिलाफ जमकर बयानबाजी कर रहे हैं।

हाल ही में कांग्रेस आलाकमान द्वारा बनाई गई एक कमेटी के सामने पंजाब के तमाम नेता पेश हुए थे। इन बैठकों के बाद उम्मीद जताई गई थी कि जुलाई के पहले हफ्ते में पंजाब कांग्रेस का विवाद खत्म हो सकता है।

https://www.youtube.com/watch?v=83euvDg518w

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *