नई दिल्ली। दुनियाभर में महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को हर दिन फेस करना पड़ता है लेकिन इस बीच स्कॉटलैंड दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया है। जहां माहवारी यानी पीरियड्स से जूड़े सभी प्रॉडक्ट्स अब मुफ्त में मिलेंगे। जी हां, अब इस देश में पीरियड्स में इस्तेमाल होने वाली सभी वस्तुएं मुफ्त में मिला करेंगे।

ऐतिहासिक अभियान का फैसला
ये एक ऐतिहासिक फैसला है जिसे चार साल तक चले अभियान के बाद सफलता मिली है। इस फैसले के बाद एक ऐसी मिसाल कायम हुई है जिससे दुनियाभर के देशों को प्रेरणा मिलेगी। दुनिया के कई हिस्सों में आज भी पीरियड्स के साथ जुड़ी कई भ्रांतियां और रुढ़िवादी परंपराएं जुड़ी हुई हैं। ऐस में स्कॉटलैंड को मिली इस जीत ने बाकी देशों को एक उम्मीद दी है।

Corona Vaccination : Lucknow DM और FrontLine Workers को लगाई गई कोरोना वैक्सीन ||
पीरियड प्रॉडक्ट ऐक्ट
बता दें कि स्कॉटलैंड में एकमत के साथ पीरियड प्रॉडक्ट ऐक्ट पारित कर दिया गया। अब इस कानून के पारित होने के बाद स्थानीय प्रशासन सभी महिलाओं को पीरियड से जुड़े और उस समय इस्तेमाल होने वाले प्रॉडक्ट्स को मुफ्त में देगा। बता दें, इस नियम को नॉर्थ आयरशायर जैसी काउंसिल के पहले से किए जा रहे काम जोड़ा जाएगा। बताया जाता है कि यहां 2018 से ही फ्री टैंपॉन और सैनिटरी टाल सार्वजनिक इमारतों में दिए जा रहे हैं।

स्कॉटलैंड के लिए गर्व का दिन
इस अभियान को शुरू और इसका नेतृत्व करने वाली स्कॉटिश लेबर की स्वास्थ्य प्रवक्ता मोनिका लेनन ने इस दिन को स्कॉटलैंड के लिए गर्व का दिन बताया है। उन्होंने अपनी ख़ुशी जताते हुए कहा कि ये फैसला उन महिलाओं और लड़कियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा जिन्हें पीरियड के समय इन चीजों का मोहताज होना पड़ता था। सामुदायिक स्तर पर पहले ही काफी विकास हुआ है और स्थानीय प्रशासन के जरिए हर किसी को पीरियड में सम्मान मिल सकेगा। साथ ही लेनन ने कहा है कि अब सार्वजनिक जीवन में जैसे पीरियड्स पर चर्चा होती है, ये भी अपने आप में एक बड़ा बदलाव है क्योंकि कुछ साल पहले तक खुले तौर पर पीरियड पर बात नहीं होती थी और अब इसे मुख्यधारा में शामिल कर लिया गया है।’