रामायण और महाभारत सुनकर बीता ओबामा का बचपन, ‘A Promised Land’ में किया खुलासा

Obama on Ramayan
Obama on Ramayan

नई दिल्ली : पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा  ने कहा है कि उन्होंने बचपन में इंडोनेशिया में गुजारे समय के दौरान हिंदू महाकाव्यों रामायण  और महाभारत सुना करते थे। लिहाजा उनके मन में भारत के लिए हमेशा एक खास दर्जा रहा है। ओबामा ने अपनी पुस्तक अ प्रोमिज्ड लैंड (A Promised Land) में भारत के बारे में कई बातों का जिक्र किया है। उन्होंने लिखा है कि जहां दुनिया की जनसंख्या का छठा हिस्सा रहता है, जहां करीब दो हजार कई जातीय समुदाय रहते हैं और जहां सात सौ से अधिक भाषाएं बोली जाती हैं। ओबामा का कहना है कि वो 2010 में अपनी राष्ट्रपति यात्रा से पहले कभी भारत नहीं आए थे। लेकिन इस देश को अपनी कल्पानाओं में हमेशा विशेष स्थान पर रखा है।

Obama on Ramayan
Obama on Ramayan

ओबामा अपनी पुस्तक में लिखते हैं कि ऐसा शायद इसलिए था क्योंकि मैंने अपने बचपन का कुछ हिस्सा हिंदू महाकाव्यों रामायण और महाभारत की कथाएं सुनते हुए बिताया या इसका कारण पूर्वी धर्मों में मेरी रूचि हो सकती है। इसका कारण कॉलेज के मेरे पाकिस्तानी एवं भारतीय दोस्तों का समूह है। जिन्होंने मुझे दाल और कीमा बनाना सिखाया और मुझे बॉलीवुड की फिल्में दिखाई।

Obama on Ramayan
Obama on Ramayan

‘A Promised Land’ में ओबामा ने 2008 के चुनाव प्रचार अभियान से लेकर राष्ट्रपति के रूप में अपने पहले कार्यकाल के अंत में एबटाबाद (पाकिस्तान) में अलकायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन को मारने के अभियान तक की अपनी यात्रा का विवरण दिया है. इस किताब का दूसरा भाग भी आएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *