नई दिल्ली। वितरमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को लोगसभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के किसान आंदोलन, बजट, या फिर चीन के मुद्दे पर बयानबाजी देने पर आक्रामक नजर आईं। उन्होंने कहा राहिल गाँधी भारत के डूम्स डे मैन (प्रलय की बात करने वाला व्यक्ति) है

दिल्ली स्पेशल: दिल्ली की बड़ी खबरें || Live News
बेबुनियाद आरोप
बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए निर्मला ने कहा कि कांग्रेस को लोकतांत्रिक व्यवस्था पर भरोसा ही नहीं है। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान किया जाता है, हर बात पर भ्रम फैलाया जाता है। बेबुनियाद आरोप लगाया जाता है और जवाब सुनने का संयम नहीं होता है

कांग्रेस के खिलाफ तीखी टिप्पणी
सीतारमण ने संसद के उच्च सदन राज्यसभा में एक दिन पहले ही दामाद शब्द का उपयोग करते हुए कांग्रेस के खिलाफ तीखी टिप्पणी की थी। शनिवार को उन्होंने इसे और धार दिया और कहा कि कांग्रेस हम दो, हमारे दो सरकार की बात कर रही है। सच्चाई है कि कांग्रेस में ही इसका पालन हो रहा है। जहां दामाद को कुछ राज्यों में जमीन दी गई और हम दो हमारे दो का ख्याल रखा गया। वित्तमंत्री ने तंज के साथ कहा कि हम तो अपेक्षा कर रहे थे कि किसानों के हित का दावा करने वाली कांग्रेस अपने दामाद से कहती कि वह छोटे किसानों की जमीन वापस करें, लेकिन सिर्फ बयानबाजी की जा रहीं है।

भारत-चीन विवाद मसले
सीतारमण ने भारत-चीन विवाद मसले के संदर्भ में भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सीमा पर चल रहे घटनाक्रम की जानकारी चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के स्तर पर ली जाती है। विपक्षी पार्टी चीन की पार्टी के साथ पार्टी स्तर पर जानकारी साझा करने के लिए समझौता करती है।