नई दिल्लीः बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन आजकल अपनी शादी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं. दरअसल वरुण धवन जल्द ही अपनी लेडी लव नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वरुण और नताशा की शादी आज यानी 24 जनवरी को है।

वरुण धवन संग नताशा की शादी की तैयारियां काफी पहले से चल रहीं हैं. वहीं इन दोनों की शादी का लोगों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इसी बीच वरुण के कई फैंस ऐसे है जो नताशा के बारे में जानना चाहते है आखिर वो कौन हैं और उनकी वरुण धवन से मुलाकात कैसे हुई ? ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब हम लेकर आएं हैं।

बता दें की नताशा दलाल एक स्थापित फैशन डिजाइनर हैं। नताशा का खुद का ब्रांड लेबल है। उन्होंने अपनी पढ़ाई न्यूयॉर्क से की है। न्यूयॉर्क से पढ़ाई पूरी करने के बाद नताशा साल 2013 में भारत लौटी थीं। वरुण और नताशा बचपन से ही दोस्त रहे हैं। इन दोनों को कई पार्टीज और बॉलीवुड की गैदरिंग्स में भी साथ देखा जाता रहा है।

दरअसल वरुण और नताशा की लव स्टोरी एक म्यूजिक कॉन्सर्ट से शुरू हुई थी। और उस समय ये दोनों 11वीं या 12वीं में पढ़ते थे। एक इंटरव्यू के दौरान वरुण ने बताया था कि रिलेशनशिप में आने से पहले नताशा वरुण को करीब तीन या चार बार रिजेक्ट कर चुकी थीं। इसके बाद आखिर में उन्होंने वरुण की फीलिंग्स को समझा और वरुण के प्रपोजल को स्वीकार कर लिया।

वरुण और नताशा लम्बे समय से साथ हैं। इसी बिच कई बार इन दोनों के ब्रेकअप को लेकर भी खबरें आयीं जिससे वरुण ने साफ़ इंकार किया। हालांकि अब साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बांधने जा रहें है.