MCD Byelection: दिल्ली में केजरीवाल का फिर चला जादू, पांचो सीट पर AAP आगे

MCD Election Updates
MCD Election Updates

नई दिल्ली: MCD Byelection: दिल्ली नगर निगम के पांच वार्डों के उपचुनाव के मुद्देनजर आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई है उत्तरी दिल्ली नगर निगम के दो वार्डों रोहिणी सी व शालीमार बाग उत्तरी और पूर्वी दिल्ली नगर निगम के तीन वार्डों त्रिलोकपुरी पूर्व, कल्याणपुरी व चौहान बांगर वार्ड में 28 फरवरी को हुए मतदान में 50.86 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया था। दिल्ली निर्वाचन आयोग के अधिकारियों का कहना है की शाम चार बजे तक उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा।

MCD Election Updates
MCD Election Updates

MCD Election Updates;

  • चौहान पुर बांगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी ने दूसरे राउंड में बढ़त बना ली है।
  • कल्याणपुरी वार्ड में भाजपा प्रत्याशी सियाराम कनौजिया 692 वोट से पीछे हो गए हैं, यहां पर आम आदमी पार्टी प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार आगे चल रहे हैं।
  • शालीमार बाग वार्ड 62 एन के निगम उपचुनाव के लिए मतगणना हो रही है। यहां पर आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा 2141 वोटों से बढ़त बना ली है। तीन राउंड के बाद भी शालीमार बाग में आम आदमी पार्टी आगे है।
  • बाहरी दिल्ली स्थित रोहिणी सी वार्ड 32 एन के मतों की गणना रोहिणी सेक्टर 23 स्थित स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में शुरू हुई है। इस वार्ड से दो निर्दलीय समेत कुल छह प्रत्याशी मैदान में हैं। यहां पर दो राउंड की गिनती हो चुकी है। यहां पर आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी करीब 600 वोट से आगे चल रहे हैं।
  • पूर्वी दिल्ली स्थित मंडावली स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय मतगणना केंद्र की तरफ जाने वाली सड़क को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया है। इससे वाहन वापस लौट रहे हैं।

गुजरात: स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का सफाया, आप का खुला खाता

बाहरी दिल्ली : राउंड 4

भाजपा – राकेश गोयल 675, AAP – राम चन्द्र 1514, कांग्रेस – मेमवती बरवाला 247, बसपा – ओम प्रकाश 345, निर्दलीय -अदिति -22, निर्दलीय -तनुजा -5, नोटा-4

बता दें कि तीन मार्च को मतों की गणना की जाएगी। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच है। कई निर्दलीय प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पूर्वी निगम में तीन सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। इसमें कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी ईस्ट और चौहान बांगर सीट शामिल हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *