पश्चिम बंगाल – रैली के संबोधन में ममता बोलीं- नंदीग्राम में भगवान की कृपा से बची

Mamta said in the address of the rally- saved by the grace of God in Nandigram

नई दिल्ली: बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आज पुरुलिया में रैली को संबोधित की। मंच पर दीदी व्हील चेयर पर ही बैठकर लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। बता दें कि नंदीग्राम में चोटिल होने के बाद ममता की कोलकाता से बाहर यह पहली रैली है।

Mamta said in the address of the rally

हर घर प्रीपेड मीटर, जितनी बिजली का इस्तेमाल होगा, करना होगा उतने का ही रिचार्ज

ममता बोली-बंगाल की रक्षा करनी है

मुख्यमंत्री ने सं बोधन के दौरान कहा कि नंदीग्राम में मै सौभाग्य से भगवान की कृपा से बच गई। कुछ लोगों को लगा कि मैं अब बाहर नही निकल पऊंगी। ना ही मै रैली कर पांऊगी। लेकिन मै साफ-साफ बता दुं कि मै थकने व रुकने वाली नही हुूं। मेरी आवाज को दूनिया का कोई भी व्यक्ति नही दबा सकता है। जनता के लिए मुझे निकला पड़ा। लोगों का दर्द मेरे से ज्यादा है। बंगाल की रक्षा करनी है। बंगाल को बचाना है। ममता ने भाजपा पर पैसे के बदल पर वोट खरीदने का आरोप लगाया।

ममता ने पुरुलिया में जनसभा को किया संबोधित

बनर्जी ने पुरुलिया में जनसभा करते हुए आगे ये भी कहा कि, मुझे चोट लगी है पर बंगाल को बचाने के लिए मुझे बाहर आना पड़ा। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि वे पैसे के लिए अपनी जमीर नहीं बेचें। वहीं ममता ने अपनी सरकार की उपलब्ध्यिां भी गिनाईं। साथ ही साथ केंद्र सरकार पर डीजल, एलपीजी और केरोसिन के दाम बढ़ाने को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महंगाई पर इस सरकार का कोई नियंत्रण नही है।

ममता ने कहा देश नहीं चला पा रहे है मोदी

नंदीग्राम में दुर्घटना के बाद झालदा में पहली चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचीं ममता बनर्जी ने आदिवासी, कुड़मी कार्ड खेला है। ममता ने कहा कि सभी के शिक्षा, चिकित्सा पर ध्यान दिया है। बच्चियों के ग्रेजुएशन करने पर 25000 रुपये दिया, अनेकों संताली स्कूल बनाएं है।

भाजपा सभी केंद्रीय उपक्रमों को बेच रही है

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सभी केंद्रीय उपक्रमों को बेच रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाते हुए ममता ने कहा कि वे देश नहीं चला पा रहे हैं। मैं आखिरी सांस तक भाजपा से लडूंगी। बंगाल की मुख्यमंत्री पांव ठीक होने पर वापस आने का वादा किया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *