मेक इन इंडिया : isro ने लांच किया मैपमायइंडिया ऐप, google map को बड़ा झटका

isro launches mapmyindia app

नई दिल्ली: ऑनलाइन प्लेटफार्म पर भारत के नक्शे को बदल देने की गूगल की मनमानी अब नहीं चलेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लोकेशन एवं नेविगेशन सेवाएं देने वाली कंपनी मैपमायइंडिया के साथ मिलकर गूगल मैप की ही तरह स्वदेशी सेवा देने की घोषणा किया।

isro launches mapmyindia app

गांवों और मोहल्लों की भी होगी जानकारी 

इस पोर्टल पर भारत का सही नक्शा तो दर्शाया ही जाएगा। साथ ही साथ देश के लाखों गांवों और हजारों शहरों के गली मोहल्लों की भी सही-सही जानकारी होगी।

मैपमायइंडिया के सीईओ और कार्यकारी निदेशक रोहन वर्मा के मुताबिक इसरो की तरफ से सैटेलाइट इमेज और ऑब्जर्वेशन डेटा उपलब्ध कराएगा। जबकि मैपमायइंडिया डिजिटल तरीक से सर्विस उपलब्ध कराएगी। इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में मील का पत्थर करार दिया।

कर्नाटक का यह शख्स फेसबुक पर क्यों बेच रहा है अपनी किडनी, जानिए पूरा मामला

विदेशी कंपनी पर अब नहीं रहना होगा निर्भर

वर्मा ने कहा कि भारत के लोगों को अब नक्शे, नेविगेशन और भू-स्थानिक यानी गांवों और शहरों के गली-मोहल्लों की जानकारी के लिए विदेशी कंपनी पर निर्भर नहीं रहना होगा। उनके सामने इसका स्वदेशी समाधान मौजूद होगा।

बिल्कुल मुफ्त होगा यह ऐप

ISRO के मुताबिक, डिपॉर्टमेंट ऑफ स्पेस ने मैपमायइंडिया के साथ साझेदारी की है। यह भारत का स्वदेशी नेविगेशन सिस्टम है। जिसे ISRO ने विकसित किया है। स्वदेशी नेविगेशन ऐप पर रियल सैटेलाइट इमेज होगी। ये सारी तस्‍वीरें इसरो से मिलेंगी। यह ऐप बिल्कुल मुफ्त होगा। किसी विज्ञापन बिजनेस मॉडल के साथ नहीं आएगा।

 संशोधन विधेयक Lok Sabha से पास, गृह मंत्री Amit Shah का Congress पर हमला || 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *