केरल में योगी ने ‘लव जिहाद’ के मुद्दे को छेड़ा , कहा- केरल को BJP की आवश्यकता

love zjihad yogi news
love zjihad yogi news

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को केरल पहुंचे। यहां उन्होंने ‘लव जिहाद’ का मुद्दे के ऊपर बाद को छेड़ा है। इस दौरान उन्होंने केरल सरकार पर कानून बनाने को लेकर सवाल उठाए हैं। इसके अलावा उन्होंने राज्य में सत्तारूढ़ वाम सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। वहीं, पहले राज्य में शासन कर चुकी कांग्रेस पर भी निशाना साधा है।

love jihad yogi news
love jihad yogi news

Live Updates : यहां जाने योगी सरकार के UP Budget 2021 की अहम बातें

‘लव जिहाद’ के मुद्दे पर

बता दे रविवार को कासरगोड़ में योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने कहा, ‘बीजेपी के कार्यकर्ता जो सीपीएम और अन्य मूल्य के खिलाफ मजबूती से लड़ाई करते हुए मूल्यों और आदर्शों की राजनीति करने के लिए समर्पित हैं, मैं उन सभी कार्यकर्ताओं का धन्यबाद करता हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और सीपीएम की सरकार ने राज्य में अराजकता बढ़ाई है।

love jihad yogi news
love jihad yogi news

कोरोना वैक्सीन लगते ही लागू कर देंगे नागरिकता संशोधन कानून CAA – अमित शाह

उप्र में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून

उन्होंने कहा, 2009 में केरल उच्च न्यायालय ने यहां की सरकार का ध्यान ‘लव जिहाद’ की ओर आकर्षित किया था। लेकिन यहां की सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कोई कानून नहीं बना पाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘लव जिहाद’ के खिलाफ सख्त कानून बना दिया है। केरल हाईकोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने सरकार पर अनदेखी करने के आरोप लगाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2009 में यहां की न्यायालय ने कहा था ‘लव जिहाद’ केरल राज्य को इस्लामिक स्टेट बनाने की साजिश का एक हिस्सा है। इसके बावजूद यहां की सरकार सो रही है, कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। आज बीजेपी केरल की आवश्यक्ता है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *