लड़की से शादी करने के लिए किया धर्म परिवर्तन, देखिए यहां का है मामला

love jihad haryana

दिल्ली: पुरे देश में जहाँ लव जिहाद को लेकर राजनीति गर्म है वहीं पर हरियाणा का यह मामला सामने आया है, उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा सरकार इन दिनों लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने की तैयारी कर रही है। शादी के लिए धर्म परिवर्तन किए जाने को लेकर पूरे देश में चर्चा हो रही है। इसी बीच हरियाणा के यमुनानगर में एक युवक ने हिंदू लड़की से शादी करने के लिए अपना धर्म परिवर्तन किया है। युवक ने एक मंदिर में हिंदू धर्म अपनाया और हिंदू रीति-रिवाजों के साथ लड़की से शादी की।

दोनों बालिग-

लड़की की उम्र 19 और लड़के की उम्र 21 साल है। कपल ने पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में कहा था कि उन्हें जान को खतरा है या लड़की के घरवाले उसे कैद कर सकते हैं। हाई कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद यमुनानगर पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है।

लड़के के घरवालों को नहीं है आपत्ति-

आपको बता दें लड़के ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है। उसे हर महीने 15000 रुपये वेतन मिलता है। उसके घरवालों को दोनों के रिश्ते से आपत्ति नहीं है। वे लड़की स्वीकार करने के लिए तैयार हैं लेकिन लड़की के घरवाले दोनों के रिश्ते के खिलाफ हैं।

लड़की के घरवालों ने दी जान से मारने की धमकी-

9 नवंबर को दोनों ने लड़की के घरवालों की मर्जी के खिलाफ मंदिर में शादी की। लड़की के घरवालों को जब दोनों की शादी की जानकारी हुई तो उन्होंने कपल को धमकी देनी शुरू कर दी। लड़के का आरोप है कि लड़के का परिवार उन दोनों को अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि मौका मिलते वे दोनों को मार देंगे, जिसके बाद दोनों ने हाई कोर्ट में अपील की। हाई कोर्ट ने कपल को सुरक्षा देने का आदेश दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *