कासगंज : उत्तरप्रदेश के जिला कासगंज जिले में एक खुशखबरी सामने आई है। कासगंज एक्सप्रेस संख्या 05335 सुबह 05:40 बजे काशीपुर से चलकर दोपहर 12:40 बजे कासगंज पहुंचेगी। यह ट्रेन 01:40 बजे प्रस्थान करेगी। रात नौ बजे काशीपुर पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05337 कासगंज-बरेली अनारक्षित एक्सप्रेस कासगंज से सुबह 10:20 बजे प्रस्थान करेगी और 01:50 बजे बरेली सिटी स्टेशन पहुंचेंगी। यह ट्रेन बरेली सिटी स्टेशन से वापसी में शाम 05:10 बजे प्रस्थान करेगी और 08:15 बजे कासगंज पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 05349 कासगंज-फर्रुखाबाद, कासगंज से सुबह 05:35 बजे प्रस्थान करेगी और 08:30 बजे फर्रुखाबाद पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन फर्रुखाबाद से 04:50 बजे चलेगी और शाम 07:50 बजे कासगंज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05345 कासगंज-मथुरा, कासगंज से दोपहर 12:10 बजे प्रस्थान करेगी और 03:05 बजे मथुरा जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन मथुरा जंक्शन से रात नौ बजे चलेगी और रात 11:30 बजे कासगंज पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 05347 कासगंज से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान करेगी, 09:20 बजे अछनेरा पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन अछनेरा ने सुबह 10:25 बजे प्रस्थान करेगी और दोपहर 02:15 बजे कासगंज पहुंचेगी। लिया जाएगा अतिरिक्त किराया।
किराए में बदलाव-
रेलवे बोर्ड ने अनारक्षित ट्रेनों के संचालन के साथ अतिरिक्त किराए का भी प्रविधान किया है। एक से लेकर 45 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए टिकट किराया 30 रुपये लिया जाएगा। किसी भी रेलवे स्टेशन तक की यात्रा के लिए पूर्व में निर्धारित टिकट की कीमत से यह 15 रुपये अतिरिक्त हैं। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी निर्देशों के मुताबिक कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए प्रत्येक यात्री को मास्क पहनाने एवं सैनिटाइजेशन कराने के बाद ही यात्रा प्रारंभ की जाएगी। ट्रेनों के संचालन की तैयारियां कर ली गई हैं।