राष्ट्रपति बिडेन का बड़ा ऐलान, मृत्युदंड दिए जाने वाले अभियान की जल्द होगी समाप्ति

Joe biden
Joe biden

नई दिल्ली: अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बिडेन ने अपने देश में एक बड़ा फैसला लिया है। दरअसल जो बिडेन ने पिछले साल चुनाव जीतने के बाद एक ऐलान किया था, जिसमें उन्होने कहा थी कि वे अमेरिका में मृत्युदंड की कवायद को खत्म करवा देंगे। आपको बता दें कि वे अमेरिका के इतिहास के पहले ऐसे राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने अमेरिका से मृत्युदंड को खत्म करने के लिए आवाज उठाई थी और उन्हें जीत मिली।

Joe biden
Joe biden

सफल बनाने के लिए प्रयास-

बिडेन ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है कि मौत के प्रावधान को किस तरह अमेरिका से खत्म किया जा सकता है। बता दें कि वो इस पर किसी तरह का विवाद नहीं चाहते इसलिए सभी कानूनी पहलूओं पर चर्चा कर रहे हैं। साथ ही वे चाहते हैं कि ये कानून जल्द से जल्द खत्म कर दिया जाए।

Joe biden
Joe biden

राष्ट्रपति बिडेन अपने इस निर्णय को सफल बनाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। उन्हें पता है कि मौत की सजा को लेकर राष्ट्रपति उन संगठनों का भी विरोध झेल सकते हैं जो उनके निर्णय का विरोध कर रहे हैं। बता दें कि मृत्युदंड को लेकर इस समय अमेरिका में बहस शुरु हो गई जो लोग मृत्युदंड के विरोध में है। वे उम्मीद लगा रहे है कि जल्द ही इस कानून को अमेरिका से खत्म कर दिया जाएगा।

बिहार स्पेशल || Bihar Live News Bulletin

मृत्युदंड अभियान की समाप्ति-

दूसरी तरफ अमेरिका में उन लोगों की भी बड़ी संख्या है जो इस कानून को बनाए रखना चाहते हैं। इसलिए अब मुद्दे पर बिडेन सरकार को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर बिडेन ऐसा करने में सफल होते हैं तो वह संघीय सरकार की तरफ से कोरोना महामारी के दौरान ऐसा करने वाले पहले राष्ट्रपति बन जाएंगे। इसी के साथ अमेरिका के संविधान में मृत्युदंड दिए जाने के अभियान की समाप्ति हो जाएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *