बाइडन की नई कैबिनेट का ऐलान, ये चेहरे होंगे शामिल

Joe Biden first Cabinet
Joe Biden first Cabinet

नई दिल्ली: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्‍ट्रपति जो बाइडन ने अपनी नई कैबिनेट का ऐलान कर द‍िया है। हालांकि, बाइडन 20 जनवरी को कार्यभारत ग्रहण करेंगे, लेकिन उन्‍होंने अपनी कैबिनेट की रूपरेखा तैयार करना शुरू कर दिया है। बाइडन ने राजनयिक एंटनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री नियुक्‍त किया है। बाइडन प्रशासन में जेक सुलिवन को भी जगह मिली है। बाइडन ने सुलिवन को अपना राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्‍त किया है। इसके साथ ही अलेजांद्रो मेयरकास को आंतरिक सुरक्षा की जिम्‍मेदारी मिली है।

Joe Biden first Cabinet
Joe Biden first Cabinet

बाइडन प्रशासन में  ब्लिंकेन अमेरिका के विदेश मंत्री होंगे, ट्रंप प्रशासन में इसकी जिम्‍मेदारी माइक पोम्पिओ के ऊपर है। 20 जनवरी के बाद ब्लिंकन विदेश मंत्रालय में पोम्पिओ का स्‍थान ग्रहण करेंगे। ब्लिंकन पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के कार्यकाल में उनके प्रशासन का हिस्‍सा रह चुके हैं। 2020 के राष्‍ट्रपति चुनाव में ब्लिंकन बाइडन के विदेश नीति के सलाहकार भी हैं। विदेश मंत्री पर के ऐलान पर ब्लिंकन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे अपने काम को एक मिशन की तरह लेंगे। उन्‍होंने कहा कि वह अपनी जिम्‍मेदारियों को बाखूबी निभाएंगे।

Joe Biden first Cabinet
Joe Biden first Cabinet

जेक सुलिवन भी बाइडन प्रशासन का हिस्सा होंगे, आपको बता दें बाईडन ने जेक सुलिवन को अपना राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) नियुक्त किया है, अमेरिकी प्रशासन ने NSA की प्रमुख भूमिका रहती है और देश की सुरक्षा में एनएसए की प्रमुख जिम्मेदारी होती है, सुलिवन ने कहा कि बतौर एनएसए वह हर उपाय करेंगे जिससे अमेरिका सुरक्षित रहे ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *