Jalgaon : पुलिसर्किमयों द्वारा लड़कियों को जबरन निर्वस्त्र कर नचाने का मामला

नई दिल्ली : Jalgaon: महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को कहा कि राज्य सरकार ने उस घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है जिसमें जलगांव के एक छात्रावास में पुलिसर्किमयों द्वारा लड़कियों को कथित तौर पर निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया। मंत्री ने विपक्षी सदस्यों द्वारा इस मुद्दे को उठाये जाने के बाद राज्य विधानसभा में यह घोषणा की है।

महाराष्ट्र केरल और पंजाब में फिर से बढ़ रहे हैं कोरोना के मामले

Jalgaon
Jalgaon police station

महाराष्ट्र में कोरोना का कहर- स्कूली छात्र बने निशाना, सैकड़ों नए पॉजिटिव

Jalgaon जांच के बहाने परिसर में प्रवेश

भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस मुद्दे पर गंभीर नहीं है। मीडिया में आई खबरों के अनुसार जलगांव में एक छात्रावास की कुछ लड़कियों ने शिकायत की थी कि बाहर के लोगों और पुलिसर्किमयों को जांच के बहाने परिसर में प्रवेश की अनुमति दी गई और कुछ लड़कियों से कपड़े उतरवा कर उनसे जबरदस्ती नृत्य कराया गया। इस कथित घटना का एक वीडियो क्लिप भी सामने आया है।

Jalgaon
जांच के बहाने परिसर में प्रवेश

इस सरकार की जरूरत क्यों ?

उन्होने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। इसकी जांच करने के लिए अधिकारियों की चार सदस्यीय एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है। उन्हें दो दिनों में एक रिपोर्ट देने को कहा गया है। रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उनके यह घोषणा करने से पहले मुनगंटीवार ने कहा कि यह घटना बहुत गंभीर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार को न केवल इस तरह की घटना पर ध्यान देना चाहिए बल्कि कड़ी कार्रवाई भी करनी चाहिए।

उन्हें जवाब देते हुए देशमुख ने कहा कि घटना के बारे में सारी जानकारी ली जा रही है। पूरी वीडियो रिकॅार्डिंग और अन्य दस्तावेज मांगे गए हैं और बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इस पर आपत्ति जताते हुए मुनगंटीवार ने कहा कि पुलिस के पास घटना की पूरी जानकारी पहले से है। भाजपा नेता ने कहा, ‘अगर पुलिस मशीनरी 15,000 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद भी जानकारी नहीं ले रही है, तो फिर इस सरकार की जरूरत क्यों है?

Jalgaon
जलगांव मामला, सुधीर मुनगंटीवार

घटना पर तत्काल कार्रवाई

भाजपा नेता देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि (इस घटना की) वीडियो क्लिप है। उन्होंने कहा कि वीडियो क्लिप में दिखाई दे रहा है कि लड़की को निर्वस्त्र कर नाचने के लिए मजबूर किया गया जो एक गंभीर मामला है। विपक्ष के नेता ने कहा कि हमारी अपेक्षा है कि आप संवेदनशील तरीके से इस घटना पर तत्काल कार्रवाई करें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *