IPL Auction :में कौन सा खिलाड़ी कितने में बिका, Chris Morris ने तोड़ा सबका रिकॉर्ड

IPL Auction
IPL Auction

नई दिल्ली:  IPL Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 14वें सीजन के लिए हाल ही में चेन्नई में ऑलराउंडर्स खिलाड़ियों की नीलामी हुई। बता दें कि यह बोली 61 स्थानों को भरने के लिए लगाई है और इस बोली को आठ फ्रेंचाइजी द्वारा की गई हैं। जहां एक तरफ बोली में कुल 57 खिलाड़ी बिके, जिसमें 22 विदेशी खिलाड़ियों का भी नाम शामिल है।

ipl 2021
ipl 2021

वहीं इस बोली में एरॉन फिंच जैसे बहेतरीन खिलाड़ियों को किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं ख़रीदा। साथ ही 2015 के बोली में युवराज सिंह के बाद अब इस बोली में सबसे मेहेंगे खिलाड़ी क्रिस मॉरिस का नाम सामने आ रहा है।

दिल्ली स्पेशल: दिल्ली की बड़ी खबरें || Live News

IPL Auction : करोड़ो में बीके खिलाड़ी

बात करें चेन्नई सुपर किंग्स की तो इस टीम में के. गौतम (9.25 करोड़), मोईन अली (7 करोड़), चेतेश्वर पुजारा (50 लाख), के भगत वर्मा (20 लाख), सी हरि निशांत (20 लाख), एम हरिनकर रेड्डी (20 लाख) में बीके।

दिल्ली कैपिटल्स के टीम से टॉम कुरेन (5.25 करोड़), स्टीव स्मिथ (2.2 करोड़), सैम बिलिंग्स (2 करोड़), उमेश यादव (1 करोड़), रिपल पटेल (20 लाख), विष्णु विनोद (20 लाख), लुकमान मेरीवाला (20 लाख), एम सिद्धार्थ (20 लाख) की बोली लगी. शाकिब अल हसन (3.2 करोड़ रु.), हरभजन सिंह (2 करोड़), बेन कटिंग (75 लाख), करुण नायर (50 लाख), पवन नेगी (50 लाख), शेल्डन जैक्सन (20 लाख), वेंकटेश अय्यर (20 लाख), वैभव अरोड़ा (20 लाख) बीके कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम से. वहीं मुंबई इंडियंस से नाथन कूल्टर नाइल (5 करोड़ रु.), एडम मिल्ने (3.2 करोड़), पीयूष चावला (2.4 करोड़), जेम्स नीशाम (50 लाख), युद्धवीर चरक (20 लाख), मार्को जेनसेन (20 लाख), अर्जुन तेंदुलकर (20 लाख) के बोली से बीके।

तो दूसरी ओर पंजाब किंग्स के तरफ से जाय रिचर्डसन (14 करोड़), रिले मेरेडिथ (8 करोड़), शाहरुख खान (5.25 करोड़), मोइजेस हेनरिक्स (4.2 करोड़), डेविड मलान (1.5 करोड़), फैबियन एलेन (75 लाख), जलज सक्सेना (30 लाख) , सौरभ कुमार (20 लाख), उत्कर्ष सिंह (20 लाख) के साथ बीके। इसी के साथ राजस्थान रॉयल्स के लिए क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़), शिवम दुबे (4.4 करोड़), चेतन सकारिया (1.2 करोड़), मुस्ताफिजुर रहमान (1 करोड़), लियाम लिविंगस्टोन (75 लाख), आकाश सिंह (20 लाख), केसी करियप्पा (20 लाख), कुलदीप यादव (20 लाख) बीके.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु काइल जेमिसन

फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ियों के बोली की बात करें तो इसमें काइल जेमिसन (15 करोड़ रु.), ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़), डैन क्रिश्चियन (4.8 करोड़), सचिन बेबी (20 लाख), रजत पाटीदार (20 लाख), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख) , केएस भारत (20 लाख) के साथ बीके. आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद की बात करें तो इसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने केदार जाधव (2 करोड़), मुजीब उर रहमान (1.5 करोड़), जे सुचित (30 करोड़) को खरीदा गया है.

IPL Auction
IPL Auction

राजस्थान कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2020 के रिजल्ट पर लगाई रोक : कोर्ट

क्रिस मॉरिस ने रची इतिहास

जानकारी के लिए आपको बता दें कि IPL ऑक्शन में बिकने वाले सबसे मेहेंगे खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस रहे हैं। क्रिस मॉरिस पर राजस्थान रॉयल्स के लिए 16.25 करोड़ रुपए की बोली लगाई गई है। इसी के साथ उन्होंने 2015 में रहे सबसे मेहेंगे खिलाड़ी युवराज सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है।

क्रिस मॉरिस ने अब तक डोमेस्टिक और इंटरनेशनल मिलाकर कुल 218 टी-20 खेल चुके हैं। खबरों की माने तो राजस्थान को फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर जोफ्रा आर्चर के अनुपस्थिति में कोई पक्का खिलाड़ी चाहिए था जिसके चलते क्रिस मॉरिस को जोफ्रा आर्चर के बैकअप में चुना गया.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *