दिल्ली में व्हाइट फंगस का पहला हैरान करने वाला केस, महिला की आंतों में हुए छेद

नई दिल्लीः दिल्ली में व्हाइट फंगस के चलते फूड पाइप, छोटी आंत और बड़ी आंत में छेद का पहला हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दिल्ली के अस्पताल सर गंगा राम में भर्ती एक 49 वर्षीय महिला में यह मामला सामने आया। इसके चलते महिला मरीज की हालत काफी नाजुक थी। इसके बाद इलाज की कड़ी में उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकाला गया। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है।

Corona Update : देश में फिर बढ़े कोरोना मामले, बीते 24 घंटे में 2 लाख नए केस

आंतो में छेद की निशानी

सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती होने के बाद कोरोना वायरस संक्रमित इस महिला को सांस लेने में काफी कठिनाई हो रही थी। इसके बाद अस्पताल के डॉक्टरों ने सीटी स्कैन किया तो नतीजे के तौर पर मरीज के पेट में हवा और तरल द्रव्य का आभास हुआ, जोकि आंतो में छेद की निशानी मानी जाची है। इस बाबत डॉ. अनिल अरोड़ा ने बताया कि महिला मरीज की हालत काफी नाजुक थी।

कोरोना मरीजों को बड़ी राहत, बाल फार्मा ने लांच की एंटी वायरल दवा Favipiravir

4 घंटे चली कठिन सर्जरी

इसके बाद इलाज की कड़ी में उसके पेट में पाइप डालकर करीब एक लीटर पस और बाइल द्रव्य निकला गया। इसके महिला को इमरजेंसी सर्जरी के लिए डॉक्टर समीरन नंदी की अध्यक्षता में बनी टीम द्वारा ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया।अस्पताल के अनुसार यहां पर 4 घंटे चली इस कठिन सर्जरी के दौरान महिला की फ़ूड पाइप, छोटी आंत एवं बड़ी आंत में हुए छेदों को बंद किया गया। ऑपरेशन के दौरान द्रव्य लीक को रोका गया।

कोरोना के बीच दिल्ली में अब डेंगू-चिकनगुनिया का खतरा, टूटा 8 साल का रिकॉर्ड

महिला की हालत में सुधार

डॉ. अनिल अरोड़ा के अनुसार आंत से निकाले गए टुकड़ों की बायोप्सी से ता चला कि आंतो में व्हाइट फंगस है। इन फंगस ने आंतों के अंदर खतरनाक फोड़ेनुमा घाव कर दिए थे, जिसे खाने की पाइप से लेकर छोटी आंत एवं बड़ी आंत में छेद हो गए थे। मरीज का कोविड-19 एंटीबॉडी लेवल भी ज्यादा हो गया था। खून की जांच करने पर शरीर के अंदर व्हाइट फंगस बढ़ा हुआ मिला। मरीज का ऐंटीफंगल ट्रीटमेंट चल रहा है, जिससे उसकी हालत में काफी सुधार है।