हाथरस केस : पहले छेड़छाड़ अब पिता को गोली मारी बेटी मांग रही इंसाफ

Hathras Case
Hathras Case

नई दिल्ली: हाल ही में फिर एक बार उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल सासनी गेट स्थानीय एक किसान द्वारा कुछ बदमाशों के खिलाफ घर में घुसकर बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी कड़ी में उन बदमाशों ने बीतें सोमवार को अचानक एक भयानक वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि आरोपियों ने खेत में आलू खोदवा रहे किसान पिता पर मौका पाते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद से ही आसपास के लोग और परिवारवाले बिलकुल सदमे में रह गए है।

Hathras Case
Hathras Case

किसान पिता पर चलाई गई गोलियां

बता दें कि 16 जुलाई 2018 को मृतक पिता ने गौरव नाम के एक मुख्य आरोपी के खिलाफ घर में घुस कर छेड़खानी करने का आरोप पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में गौरव को 15 दिनों के लिए जेल भी हुआ था साथ ही इसका मुकदमा भी अभी चल रहा है। जानकारी के मुताबिक जेल से आने के बाद से ही गौरव मुकदमा वापस लेने के लिए किसान पिता पर लगातार दबाव बना रहा था। उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था इसलिए तब से गौरव इसे अपना रंजिश मानता था। एक मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक हाथरस: सासनी क्षेत्र के एक गांव में कल जुलाई 2018 को एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जिसके खिलाफ पूर्व में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। 4 नामजद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, जिनमें से 2 को गिरफ्तार किया गया है।” वहीं इस मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक, “मुख्य आरोपी की पत्नी और चाची मंदिर गई हुई थीं। उसी समय मृतक की दोनों बेटियां भी उसी मंदिर में थीं। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच पुराने मुकदमे को लेकर विवाद हो गया। आरोपी और बेटियों के पिता बाद में वहां पहुंचे और उनके बीच भी बहस होने लगी। इसी बीच आरोपी ने युवक को गोलियों से भून डाला। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें गठित की गई हैं।

सदमे में पूरा गाओं व परिवारवालें

तो दुसरी ओर परिवार का कहना है, “पिता अपने खेतों पर मजदूरों से आलू की खोदाई करा रहे थे। दोपहर में उनकी पत्नी अपनी पुत्री प्रियंका उर्फ पारुल के साथ उनको खाना देने के लिए खेत पर गईं थीं। इसी दौरान आरोपी गौरव अपने दो साथियों के साथ सफेद रंग की गाड़ी में आया और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों से घायल होकर वो वहीं गिर गए। इससे वहां अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।” खबर यह भी है की फायरिंग के दौरान एक हमलावर को भी गोली लग गई थी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। तो दूसरे हमलावर ने उसे अपने साथ गाड़ी में डाला और फरार हो गए। देर शाम मृतक की पुत्री ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें गौरव, रोहतास शर्मा, निखिल शर्मा, ललित शर्मा के नाम के आरोपी व दो अन्य पर हत्या का आरोप लगाया गया है। मृतक की पुत्री ने चार नामजद सहित छह लोगों के विरुद्ध थाने में तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इनमें से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

52 GAJ KA DAMAN | PRANJAL DAHIYA | EXCLUSIVE INTERVIEW | INTERVIEW 2021

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *