नई दिल्ली: गर्लफ्रेंड को बॉयफ्रेंड के प्यार में बेवफाई करना नागवार गुजरा। उसके बाद जो लड़की ने किया उसे देखकर सभी की रुह कांप उठी और आखें फटी की फटी रह गई। जिस किसी ने भी देखा तो सिर्फ इतना ही कहा कि ये तो सिर्फ फिल्मों और कहानियों में ही होता है। मामला आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी के कोवूर का है, जहां लड़की ने धारदार हथियार से प्रेमी को खुलेआम बीच सड़क पर हत्या कर दी। ये निर्मम हत्या सोमवार शाम को जिले के कोव्वुर क्षेत्र में कपावाराम और धर्मावरम गांवों के बीच एक व्यस्त सड़क पर हुई। लोग शाम के वक्त अपने दफ्तरों से वापस और कुछ लोग खरीदारी के लिए आते हैं ऐसे में सड़क पर काफी भीड़ भी थी।

बॉयफ्रेंड की बीच सकड़ पर की हत्या-
तभी एक महिला ने बाइक चलाते हुए आ रहे बॉयफ्रेंड को तलवार से काट दिया। ख़बरों के अनुसार, घटना के वक्त लड़की को तलवार पकड़े और फोन पर बातें करते हुए देखा गया था। हालांकी शक्स़ के हत्या करने के बाद वह घटनास्थल से भागी नहीं बल्कि पुलिस के आते ही उसने सबके सामने खुद को आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं मृत शक्स़ की पहचान 22 वर्षीय टाटाजी नायडू के रूप में हुई है। वह थडेपल्लीगुडेम का रहने वाला है। जबकि लड़की 21 साल की पावनी मलाकापल्ली गांव की रहने वाली है।

लिव इन में भी थे दोनों-
पश्चिम गोदावरी के एसपी ने बताया कि लड़की और लड़का दोनों इंटरमीडिएट स्कूल के दिनों से ही रिलेशनशिप में थे, और वे लिव इन में भी रहते थे। हाल ही में लड़के ने लड़की को नजरअंदाज करना शुरू कर दिया था और शक़्स शादी करने के लिए लड़की से तैयार नहीं था। एसपी ने आगे बताया प्रेमी युवक लड़की को पैसों के लिए भी परेशान कर रहा था। इससे तंग आकर लड़की ने उसे खत्म करने का फैसला किया और इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल मृत युवक के शव को पुलिस द्वारा कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है। साथ ही युवती को हिरासत में ले लिया गया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
किसान आंदोलन: 4 सदस्यों की कमेटी में यह लोग हैं शामिल जानिए इनके बारे में