नोएडा : बिसरख पुलिस को एक नई कामयाबी हाथ ल गी है, बीते शुक्रवार को थाना बिसरख द्वारा अभियुक्त सद्दाम पुत्र साबिर को गांजे के साथ गिरफ्तार किया गय़ा है। जिसके सम्बन्ध में थाना बिसरख बिसरख पर मु0 अ0सं 093/2021धारा 8/ 20 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है।
तस्करी करने वाले का पता-
गांजे की तस्करी करने वाला सद्दाम पुत्र साबिर निवासी ग्राम पिलकपुर गुमानी थाना भोजपुर जिला मुरादाबाद का रहने वाला है और वर्तमान पता निवासी गुलशन बैलीना सोसायटी की झूग्गी झौपड़ी ग्राम रोजा याकूवपुर थाना बिसरख गौतम बुद्द नगर है. थाना बिसरख पुलिस ने सरकारी टयूबैल से आगे निर्माणा धीन गोल शिव मन्दिर के पास 6 परसैन्ट की तरफ उसे गिरफ्तार किया है।
ट्वीट कर दी जानकारी-
गांजा तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 01 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा व एक मोटर साइकिल बरामद। थाना- बिसरख @Uppolice pic.twitter.com/WLNxRjNYgN
— POLICE COMMISSIONERATE GAUTAM BUDDH NAGAR (@noidapolice) February 19, 2021
पुलिस ने बरामद की ये सामग्री-
सद्दाम पुत्र साबिर हीरो हौंडा पैशन (नंबर- डीएल 1 एस यू 3250) बाइक पर सवार हो कर गांजे की तस्करी कर रहा था तभी थाना बिसरख पुलिस ने उसे दबोच लिया। बिसरख पुलिस ने बताया कि सद्दाम के पास से एक किलो सौ ग्राम गांजा मिला है पुलिस ने गांजा और बाइक को बरामद कर लिया है. पुलिस ने सद्दाम पर मु0अ0सं093/2021 धारा 8/ 20 एन डी पी एस एक्ट लगा दी है.
1 comment