ऑनलाइन खरीदना है FASTag लेकिन मन में हैं कई सवाल,जानें हर सवाल का जवाब

FASTag
FASTag

नई दिल्ली। FASTag को सभी गाड़ियो के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। यह एक रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन तकनीक है जिसके जरिए टोल पर पेमेंट की जा सकती है। FASTag को सेविंग अकाउंट या डिजिटल वॉलेट से लिंक किया जाता है। यह एक स्टीकर होता है जिसे कार की विंडस्क्रीन पर लगाया जाता है। इसके जरिए टोल पर पेमेंट करने के लिए आपको रुकने की जरुरत नहीं होती है। FASTag टाइम सेविंग और बिना ट्रैफिक में फंसे टोल पार करने का आसान तरीका है। तो आइए जानते हैं कहां-कहां से खरीदा जा सकता है FASTag

ऑनलाइन FASTag
ऑनलाइन FASTag

Mobile became expensive in this year’s budget | साल के इस बजट में मोबाईल हुआ महंगा, यह रहा सस्ता

 कहां-कहां से खरीद सकते हैं FASTags:

FASTags को किसी भी बैंक की किसी भी ब्रांच या ऑनलाइन सर्विस के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके साथ ICICI, SBI, Axis Bank, Bank of Baroda, HDFC समेत कई बैंक कार्य कर रहे हैं। इसके अलाव इसे टोल प्लाजा पर मौजूद NHAI के अलग-अलग PoS, रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी और ई-कॉमर्स वेबसाइट्स के जरिए भी खरीदा जा सकता है। वहीं, गूगल प्ले स्टोर से My FASTag ऐप को भी डाउनलोड किया जा सकता है। यहां से भी FASTag को खरीदा जा सकता है।

FASTag खरीदते के लिए आवश्यक डाक्यूमेंट्स:

  • व्हीकल के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट की कॉपी
  • व्हीकल के मालिक का पासपोर्ट साइज फोटो
  • आईडी प्रूफ
  • एड्रेस प्रूफ
ऑनलाइन FASTag
ऑनलाइन FASTag

FASTag से जुड़े सवाल-

टोल प्लाजा के जरिए क्या खरीद सकते हैं FASTag? आप टोल प्लाजा पर PoS काउंटर्स के जरिए FASTag खरीद सकते हैं। इसे खरीदने के बाद आपको MY FASTag मोबाइल ऐप डाउनलोड करनी होगी। इसमें अपनी डिटेल्स डालकर इसे एक्टिवेट करना होगा।

FASTag
FASTag

क्या FASTag के बिना टोल पर पेमेंट किया जा सकता है? FASTag के क्या टोल पर पेमेंट किया जा सकता है या नहीं तो इसका जवाब है हां। अगर आप FASTag लेन में हैं और आपके पास एक वैध FASTag नहीं है तो आपको दोगुना टोल चुकाना होगा।

 दो भाई गिरफ्तार || पड़ोसी पर चलाई गोली || Ayodhya Crime || Devkali || Lucknow

क्या बिना RC के FASTag लिया जा सकता है? बिना आरसी यानी रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट के FASTag नहीं लिया जा सकता है। ऐसे में FASTag लेने के लिए आपके पास और रजिस्ट्रेशन नंबर होना जरूरी है।

क्या FASTag का बैलेंस कभी एक्सपायर होता है? अगर आपकी गाड़ी में FASTag लगा है तो टोल शुल्क आपके बैंक खाते या प्रीपेड वॉलेट से काट लिया जाता है। FASTag की कोई भी एक्सपायरी डेट नहीं है। इसे तब तक इस्तेमाल किया जा सकता है जब तक पढ़ने योग्य न रह जाए या फट न गया हो।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *