दिल्ली: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आज अपना 36वां बर्थडे मना रहीं हैं. बता दें कि दिव्यांका टीवी का काफी फेमस चेहरा है. दिव्यांका ने कई टेलीविजन धारावाहिकों में काम किया है. वैसे तो अब दिव्यांका खुशहाल जीवन बिता रहीं हैं. लेकिन वह अपनी निजी जिंदगी में काफी उतार चढ़ाव से गुजरी हैं।

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने जीटीवी के शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसमें दिव्यांका अपने को-स्टार शरद मल्होत्रा को दिल दें बैठीं थीं. तब इन दोनों की जोड़ी काफी पसंदीदा औप मशहूर हुआ करती थी. दिव्यांका और शरद ने करीब आठ सालों तक एक दूसरे को डेट किया था. लेकिन फिर 2015 में दोनों अलग हो गए थे।

शरद से अलग होने के बाद दिव्यांका को पता चला की शरद उन्हे धोखा दे रहे थे. दरअसल ब्रेकअप होने की वजह से दिव्यांका टूट गई थी और काफी परेशान भी रहने लगीं थीं।

बता दें की एक चैट शो जज्बात में दिव्यांका ने अपने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की थी, जिसमें दिव्यांका ने बताया कि वह काफी समय से शरद को डेट कर रही थी, तब उन्हें लगता था कि उनका रिलेशनशिप अंत तक जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिव्यांका ने बताया की उस समय उन्होंने शरद को दोबारा पाने के लिए हर चीज ट्राई की थी, यहां तक की वो अंधविश्वास के लेवल तक भी चलीं गई थीं।

इससे उबरने के बाद दिव्यांका ने धारावाहिक ‘ये हैं मोहब्बतें’ में काम किया. इस शो के दौरान उनकी मुलाकात विवेक दाहिया से हुई. ये हैं मोहब्बतें के सेट पर ही दिव्यांका और विवेक की मोहब्बत भी शुरू हो गई. इसके बाद दोनों ने शादी का फैसला किया और परिवार की मर्जी से दिव्यांका और विवेक शादी के बंधन में बंध गए।