दिल्ली नगर निगम की अनूठी पहल, प्लास्टिक कचरे के बदले खाना फ्री

Delhi Garbage cafe
Delhi Garbage cafe

नई दिल्ली। सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए नए-नए अभियान चला कर लोगों को जागरुक करने का काम करती रहती है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक अनौखी पहल की शुरुआत करी है। जिसके अन्तर्गत राजधानी में प्लास्टिक का कचरा इधर-उधर फेंकने के बजाय अब इसका उपयोग रेस्टोरेंट में जायके का स्वाद चखने के लिए किया जा सकेगा।

Delhi Garbage cafe
Delhi Garbage cafe

23 रेस्टोरेंटों का चयन-

बता दें कि, इसके लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने एक नहीं बल्कि 23 जगहों पर गार्बेज कैफे शुरू किए हैं, जहां पर 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले लोगों को भरपेट खाना मिल सकेगा। दिल्ली सेंट्रल जोन के डिप्टी कमिश्नर अवनीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि SDMC ने 23 रेस्टोरेंटों का चयन किया है जहां पर कोई भी प्लास्टिक देकर बदले में खाना दिया जाएगा। लगातार एसडीएमसी यही कोशिश कर रही है कि जोन को हर वक्त साफ सुथरा रखा जा सके। डिप्टी कमिश्नर अवनीश कुमार के मुताबिक सेंट्रल जोन में 10 रेस्टोरेंटो को चुना गया है जहां पर प्लास्टिक के बदले खाना खिलाया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक यहां पर 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले मुफ्त नाश्ता और दोपहर या रात्रि का भोजन दिया जाएगा।

Budget 2021 Live: कोरोना संकट में सरकार लाई आत्मनिर्भर भारत का पैकेज || Health Sector Budget

Delhi Garbage cafe

प्लास्टिक के बदले स्वादिष्ट खाना-

उन्होने आगे कहा कि नागरिकों को प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए सिंगल यूज प्लास्टिक हो या अन्य तरह के प्लास्टिक सभी नागरिक अपने घर पर प्लास्टिक कचरे को इकठ्ठा करें और हर सप्ताह कभी भी इन कैफे का उपयोग करें। उन्होंने बताया कि निगम हर वार्ड में गीला और सूखा कचरा अलग अलग करने के लिए जागरूक कर रहा है ऐसे में अगर नागरिक कचरे में प्लास्टिक को ना डालकर घर में एक स्थान पर एकत्रित करें तो इसके बदले प्लास्टिक के बदले स्वादिष्ट खाना खा सकते हैं और पर्यावरण को बचाने में अपना योगदान दे सकते हैं।

Budget Session 2021: इस Budget से किसानों को मिलेगी राहत, मोदी सरकार का Booster Dose

Delhi Garbage cafe
Delhi Garbage cafe

गार्बेज कैफे की शुरूआत-

आपको बता दें कि इस वर्ष का स्वच्छता सर्वेक्षण मार्च में होना है और नगर निगम इसके लिए विभिन्न प्रकार की तैयारियां कर रहा है। इस खास गार्बेज कैफे की शुरूआत भी निगम ने पिछले सप्ताह नजफगढ़ जोन से की थी। हालांकि इसके बाद दिल्ली के और भी कई इलाकों में ये कैफे खोले गए हैं, जैसे-आनंद चोले भटूरे -लाजपत नगर, पंजाबी कैफे- लाजपत नगर, कॉन्सेप्ट कैफे – डिफेंस कॉलोनी, कमल स्वीट्स – सुंदर नगर मार्केट, चूर चूर नान- लाजपत नगर, पराठा कॉर्नर – लाजपत नगर, नाथू स्वीट्स – न्यू डिफेंस कॉलोनी, नंद लाल ढाबा- दरियागंज, गोपाला रेस्टोरेंट – गोविंदपुरी, BTW- सरिता विहार में गार्बेज कैफे खोले गए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *