दिल्ली गाजियाबाद और नोएडा में मंगलवार से नए साल के जश्न तक चलेगी शीतलहर

delhi cold update
delhi cold update

नई दिल्ली : पहाड़ी राज्यों में शामिल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बर्फबारी के चलते मैदान इलाकों में ठंड का दौर जारी है। सोमवार को दिनभर आकाश साफ रहेगा। सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा। दिल्ली-एनसीआर समेत समूचे उत्तर भारत में ठंड बरकरार है।

delhi cold update
delhi cold update

भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी-

दिल्ली क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्वत ने कहा कि 29 से 31 दिसंबर तक शीतलहर चलेगी। उस दौरान न्यूनतम तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। 31 दिसंबर की सुबह न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है।

सोमवार सुबह भी दिल्ली-एनसीआर में खासी सर्दी महसूस की गई। दफ्तरों के लिए निकले लोग कांपते नजर आए। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने पर पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण 29 दिसंबर से दिल्ली दोबारा शीतलहर की चपेट में होगी। नए साल के जश्न के दिन भी शीत लहर चलेगी।

बीते दिनों का न्यूनतम तापमान-

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा होगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। आया नगर में सबसे अधिक ठंड रहा। आया नगर का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहां का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *