दिल्ली, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में ठंड का प्रकोप, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

COLD WEATHER UPDATE 2021
COLD WEATHER UPDATE 2021

नई दिल्ली : मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देश में आज सुबह के वक्त धना कोहरा दर्ज किया गया है। इस कोहरे के चलते कई इलाकों में विजिबिलिटी भी कम दर्ज की गई है। उत्तर भारत के पंजाब, हरियाणा, यूपी सहित राजधानी दिल्ली में देर सुबह तक कोहरा रहा, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

COLD WEATHER UPDATE 2021
COLD WEATHER UPDATE 2021

पहाड़ी इलाकों में होगी बर्फ़बारी-

बीते दिन दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में हुई बारिश से लोगों को परेशानी आई। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में उत्तर भारत में ठंड और बढ़ेगी। वहीं उत्तराखंड, हिमाचल, और जम्मू कश्मीर में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। रिपोर्ट के मानें तो आने वाले कुछ दिन तक पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी, जिसके चलते उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में ठंड बढ़ेगी।

COLD WEATHER UPDATE 2021
COLD WEATHER UPDATE 2021

इन क्षेत्रों में होगी बारिश-

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में अगले दो से तीन दिनों में तापमान में पांच से नौ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी। भारतीय मौमस विभाग ने उत्तर भारत के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, यमुनानगर, नरवाना, राजंद, भिवानी, झज्जर, रोहतक, कोसली, मातनहेल, चरखाद्री और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में अगले एक दो दिनों में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है।

बारिश के बाद तापमान में गिरावट-

आइएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर के मौसम सहित उत्तर भारत के मौसम में यह बदलाव देखा गया है। यहां पर बारिश होने के साथ ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ ही श्रीवास्तव बताया कि हल्की बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर में पारा 6 जनवरी तक बढ़ जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *