भाजपा उपाध्यक्ष सत्यपाल सैनी ने गौतमबुद्ध नगर के बिसरख मंडल में की बजट पर चर्चा

BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida
BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida

नोएडा : गौतम बुद्ध नगर के बिसरख मंडल मे आत्मनिर्भर भारत एवं बजट 2021 के सम्बन्ध मे भाजपा की बैठक का आयोजन किया गया। बिसरख मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा उत्तरप्रदेश के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह सैनी ने बैठक को संबोधित किया।

BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida
BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida

मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी एवं जिले के पदाधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साल 2021-22 के लिए संसद में बजट पेश किया। इस बार के बजट में स्वास्थ्य और विनिवेश के लिए बंपर ऐलान किए गए वहीं, बुजुर्गों जिनकी उम्र 75 साल या उससे ज्यादा है तो उनको इनकम टैक्स फाइल करने से राहत दिया गया है।

BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida
BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida

सेक्टर में होने वाले विकास पर प्रस्तुत किए विचार

बिसरख मंडल मीडिया प्रभारी सौरभ शर्मा ने जानकारी दी कि सत्यपाल सैनी जी ने आत्मनिर्भर भारत एवं बजट सत्र 2021 से सभी सम्बन्धित मुख्य बिंदु, सरकार की उप्लब्धियों, एवं सरकार द्वारा सभी वर्ग एवं सेक्टर मे होने वाले विकास पर अपने विचार प्रस्तुत किए साथ ही उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोक कल्याणकारी बजट के सभी बिंदुओं को समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचाना है।

BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida
BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida

बैठक में शामिल कार्यकर्ता

बैठक का आयोजन ग्राम खोदना खुर्द स्थित राजबीर सिंह नागर जी के आवास पर हुआ। बैठक मे मुख्य रूप से जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, बिसरख मंडल प्रभारी डाo अशोक नागर, महामंत्री – जीतेंद्र सैन, आदित्य भटनागर,

BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida
BJP meeting on budget 2021 in bisrakh noida

उपाध्यक्ष – रूपचन्द नागर, मुकेश चौहान, देवराज नागर, दिनेश बेनीवाल, प्रवीण भाटी, दीपक कुशवाहा, मंत्री- शिखा शर्मा, मिथिलेश पटेल, नरेश पायला, कपिल भाटी, कोषाध्यक्ष क्षितिज गुप्ता, एवं जगन सिंह कपासिया, अर्चित चौधरी, कन्हैया गुप्ता, कपिल तोमर, भोपाल सिंह यादव, आशुतोष भटनागर, इंद्र भाटी, रविन्द्र मिश्रा, संदीप गोयल, नरेश भारद्वाज, रामकुमार नागर, राजकुमार नागर, अमित मावी, मेहरचंद नागर आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *