ग्रेटर नोएडा : आज दिनांक 28 फ़रवरी 2021 को भारतीय जनता पार्टी जनपद गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की नव नियुक्त राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सह प्रभारी श्रीमती डॉक्टर अलका सिंह गुर्जर जी का गौतमबुद्धनगर प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत समारोह डाढ़ा गाँव में आयोजित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने की कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिलाध्यक्ष रकम सिंह भाटी एवं संतराम भाटी ने किया।

उत्तर प्रदेश की आर्थिक राजधानी बनेगा गौतमबुद्ध नगर- मुख्यमंत्री योगी
डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने किया सम्बोधित
डॉ. अलका सिंह गुर्जर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुझारू कर्मठ कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों के द्वारा आज भारतीय जनता पार्टी पूरे विश्व में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है अन्य राजनैतिक दल के परिवार के सदस्य को ही राजनीति की बागडोर दी जाती है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा किसभी कार्यकर्ता पार्टी की रीति नीति एवं सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने के कार्य में अपनी सहभागिता निभाते हुए जनता के कार्यों में लगे रहे हैं जिससे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास पूरा हो सके.

2023 तक एयरपोर्ट, फिल्मसिटी और बुलेट ट्रेन आ जाएंगे गौतमबुद्ध नगर
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गन्ना संस्थान अध्यक्ष राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर एवं दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को बताने के कार्य एवं पंचायत चुनाव की रणनीति बनाकर एक एक बूथ पर मंत्रणा करने का कार्य करें इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने सभी आए हुए कार्यकर्ताओं एवं ही ग्राम वासियों का अभिवादन किया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सड़कों पर लहराया तिरंगा, लगे जय श्री राम के नारे
कार्यक्रम में मौजूद रहे विशिष्ठ अतिथि
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रताप नागर, गन्ना संस्थान अध्यक्ष राज्यमंत्री नवाब सिंह नागर एवं दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर एवं कार्यक्रम संयोजक चमन डाढ़ा रहे। कार्यक्रम में आए हज़ारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण शामिल हुए थे कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश की सहप्रभारी श्रीमती डॉक्टर इस अवसर पर मुख्य रूप से सत्येंद्र सिसोदिया, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री सतेंद्र नागर, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोरी, अमित चौधरी मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, मुकेश नागर, जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, पवन नागर, मंडल अध्यक्ष रवि भदौरिया, मनोज भाटी, संजय भाटी, जगदीप नागर एवं राजेश ठेकेदार, मनोज प्रधान, श्यामवीर भाटी, दिनेश बेनीवाल, कपिल भाटी, अजीत मुखिया, अर्पणा सिंह, ऊषा वत्स, वैष्णवी राठौर, राज नागर, पवन कसाना एवं हज़ारों कार्यकर्ता ग्रामवासी स्वागत सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।