दिल्ली के चिड़ियाघर में भी बर्ड फ्लू की दस्तक, उल्लू में पाया गया संक्रमण

bird flu in delhi zoo
bird flu in delhi zoo

नई दिल्ली: बर्ड फ्लू ने अब दिल्ली के चिड़ियाघर में भी दस्तक दे दी है। चिड़ियाघर में मरे मिले उल्लू को बर्ड फ्लू जांच के लिए भेजा गया था।और उसका सैंपल पॉजिटिव पाया गया है। चिड़ियाघर के निदेशक रमेश पांडेय ने शनिवार को बताया कि जांच में उल्लू में एच-5 एन-8 एवियन इन्फ्लुएंजा की पुष्टि हुई है।

bird flu in delhi zoo
bird flu in delhi zoo

उल्लू में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि-

रमेश पांडेय ने बताया कि मरे उल्लू के नमूनों को आरटीपीसीआर जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा व पशु रोग संस्थान भेजा गया था। शुक्रवार को ही उल्लू में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि केंद्र और दिल्ली सरकार की तरफ से जो भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं, उनको ध्यान में रखते हुए मौजूदा समय में चिड़ियाघर के अंदर निगरानी बढ़ा दी गई है।

bird flu in delhi zoo
bird flu in delhi zoo

पक्षियों को किया जा रहा आइसोलेट-

हालांकि अब चिड़ियाघर में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. चिड़ियाघर निदेशक ने बताया कि बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद पक्षियों को आइसोलेट किया जा रहा है। इसके अलावा लगातार निगरानी रखी जा रही है। उनके बर्ताव और स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जा रहा है।

bird flu in delhi zoo
bird flu in delhi zoo

चिड़ियाघर में वाहनों के प्रवेश पर रोक-

उन्होंने यह भी बताया कि चिड़ियाघर में रोजाना नियमित अंतराल पर चूना, विर्कन-एस, सोडियम हाइपोक्लोराइड और पोटैशियम परमैगनेट का छिड़काव किया जा रहा है। वहीं चिड़ियाघर के अंदर वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।

bird flu in delhi zoo
bird flu in delhi zoo

यह भी पढ़ें- Bird Flu से दहशत: केरल में आपदा घोषित, मंदसौर में चिकन-अंडे की दुकानें बंद

पक्षियों की सुरक्षा में जुटा प्रशासन-

चिड़ियों के परिक्षेत्र में बिना आवश्यक कर्मचारियों के भी आनेजाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। चिड़ियाघर में देशी व विदेशी प्रजातियों के पक्षियों की तादाद अच्छी खासी है। प्रशासन उनकी सुरक्षा के प्रयास में जुट गया है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *