भूपेश बघेल का भाजपा को तंज, “BJP नेताओं पर ‘लव जिहाद’ लागू होगा या नहीं” ?

BHUPESH BHAGEL TAUNT
BHUPESH BHAGEL TAUNT

नई दिल्ली : कई भाजपा शासित राज्यों में ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाने की घोषणा किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए पूछा है, कि जिन भारतीय जनता पार्टी के नेताओं या  उनके परिवार के लोगों ने अंतर धार्मिक विवाह किए हैं, उन पर ‘लव जिहाद’ कानून लागू होगा या नहीं?।

BHUPESH BHAGEL TAUNT
BHUPESH BHAGEL TAUNT

पर चल रहे विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी शासित राज्यों पर हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने पूछा है कि भाजपा के जिन नेताओं या उनके परिजनों ने अंतर धार्मिक विवाह किए हैं, उन पर ‘लव जिहाद’ कानून लागू होगा या नहीं? शनिवार को मीडिया से बातचीत में बघेल ने कहा, “कई भाजपा नेताओं के परिवार के सदस्यों ने भी अंतर-धर्म विवाह किया है. मैं भाजपा नेताओं से पूछता हूं कि क्या ये विवाह ” लव जिहाद ‘की परिभाषा के तहत आते हैं या नहीं?”

BHUPESH BHAGEL TAUNT
BHUPESH BHAGEL TAUNT

कांग्रेस नेता का यह बयान तब आया है, जब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में घोषणा की थी कि उनकी सरकार “लव जिहाद” और जबरन धर्म परिवर्तन पर अंकुश लगाने के लिए राज्य में सख्त कानून लाएगी. इससे पहले, मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने भी कहा था कि राज्य में जल्द ही ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून लाया जाएगा।

आपको बता दें कि भाजपा शासित राज्य मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की बात कह चुके हैं. वही बिहार में भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार से प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ कानून लाने की मांग की है अलंकी जदयू नेता नीतीश कुमार ने गिरिराज सिंह के बयान को नजरअंदाज किया. इससे पहले कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी भारतीय जनता पार्टी की लव जिहाद को लेकर आलोचना की थी. उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि यह शब्द भाजपा ने देश को बांटने और यहां का सामाजिक सौहार्द खराब करने के लिए गढ़ा है ।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *