बदायूं गैंग रेप का मुख्य आरोपी पुजारी सत्यनारायण गिरफ्तार

badaun rape case update
badaun rape case update

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में मुख्य आरोपित सत्य नारायण को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है, सोमवार को वह धर्म स्थल से फरार हो गया था, उसकी तलाश में पुलिस टीमें उत्तराखंड, बरेली, चंदौसी, कासगंज में दबिश देती रही थीं, जबकि आरोपी उसी गांव में छिपा रहा, गुरुवार रात पुलिस को पता चला कि वह किसी चेले के घर में छिपा है, रात करीब 11 बजे दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया उसे शरण देने वाले युवक को भी पुलिस थाने लेकर आई है। यह भी पढ़ें– कोचिंग जा रही छात्रा से पिस्‍टल की नोक पर दरिंदों ने किया गैंगरेप

badaun rape case update
badaun rape case update

महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह व हल्का दारोगा अमरजीत पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया गया गुरुवार देर रात एसएसपी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ धारा 166 ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि जांच के लिए जोन स्तर पर भी चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। तत्कालीन एसओ और एक दारोगा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों ने सूचना के बावजूद लापरवाही बरती। यह भी पढ़ें- लव जिहाद: मुस्लिम युवक ने हिन्दू बनकर की शादी, मृत्यु होने पर शव छोड़कर भागा

badaun rape case update
badaun rape case update

गांव में रहने वाली महिला आंगनबाड़ी सहायिका धर्मस्थल में पूजा करने गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने दुष्कर्म किया महिला के निजी अंगों को लोहे की राड से चोट पहुंचाई, अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और बुधवार को वेदराम व जसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *