UP : विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी जॉइन रहे नेता, बढ़ रहा है कुनबा

akhilesh yadav
akhilesh yadav

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी काफी समय बचा है, लेकिन सियासी घमासान अभी से तेज हो गया है। राजनीतिक दल अपने सियासी-सामाजिक समीकरण दुरुस्त करने में जुटे हैं तो नेता अपने सियासी भविष्य के लिए सुरक्षित ठिकाने तलाशने में जुट गए हैं। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार के बावजूद दल बदल करने वाले नेताओं की उत्तर प्रदेश में पहली पसंद समाजवादी पार्टी बनती जा रही है।

समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका

2022 के विधानसभा चुनावों के जरिए से देखें तो पार्टी का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है और पार्टी मजबूत होती दिखाई दे रही है दरअसल, समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी को बड़ा झटका दिया है। शुक्रवार को बसपा और कांग्रेस को झटका देते हुए उनके कुछ नेता सपा में शामिल हो गए हैं। इसमें पूर्व मंत्री आरके चौधरी सहित लगभग 2 दर्जन बसपा और कांग्रेस के नेताओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ले ली।

akhilesh yadav
akhilesh yadav

समाजवादी पार्टी 2022 में नहीं जीती तो खत्म हो जायेगा लोकतंत्र- अखिलेश यादव

कई लोगों ने ली सपा की सदस्यता

आपको बता दें कि, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में BSP नेता कैलाश नाथ सिंह यादव समेत कई नेताओं ने समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली है। कैलाश नाथ सिंह यादव के अलावा बालकुमार पटेल, कैसर जहां, सुनील यादव, कांग्रेस नेता राम सिंह पटेल, रमेश राही, जास्मीन अंसारी, अशफाक खां, जेडीयू नेता अरविंद सिंह पटेल, आशीष मिश्रा समेत कई लोगों ने सपा की सदस्यता ली है।

akhilesh yadav
akhilesh yadav

मोदी सरकार पर जमकर निशाना

इस दौरान अखिलेश यादव मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए दिखे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दीपावली नहीं मनाती है। बल्कि, लोगों का दिवाला ही निकाल देती है। उत्तर प्रदेश में किसी भी तरह से सरकार बनाने के लिए बीजेपी ने नोटबंदी की थी। बीजेपी ने देश की जनता को निराश किया और पूरे देश की जनता का भरोसा तोड़ा है।

akhilesh yadav
akhilesh yadav

UP : बजट सत्र शुरू, पहले ही दिन सपा ने किया हंगामा, बागी विधायक स्पीकर से मिले

लगातार महिला के खिलाफ अपराध

इसके साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के दिन अब पूरे हो चुके हैं। 2022 में यूपी में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उन्नाव में लगातार महिला के खिलाफ अपराध हो रहे हैं। हाथरस में तो रात में ही बेटी को जला दिया गया। प्रदेश सरकार को ट्रैक्टर से भी नाराजगी है। यहां पर किसानों को फसलों की कीमत नहीं मिल रही है। हर सरकारी चीज बेची जा रही है। पुलिस को खुली छूट देने का नतीजा है कि पुलिस अभिरक्षा में लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के सामने संकट पैदा कर दिया है। भाजपा ने जो कहा था जब करने का समय आया तो ऐसा कानून बना दिया इससे पूरी खेती-किसानी संकट में चली जाएगी। आपको बता दें कि दूसरे दलों से आने वाले नेताओं को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में शपथ दिलाई है।

 

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *