बंगाल के बाद असम पहुंचेगा शाह का विजयरथ, कांग्रेस के कई विधायक होंगे शामिल

After bengal Amit shah to visit assam
Amit shah rally in bangal

दिल्ली : असम में 2021 में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. राजनीतिक दलों ने अपनी तरह से तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसी बिच पश्चिम बंगाल के दौरे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम दौरे पर जाएंगे। अमित शाह के 26 दिसंबर को असम दौरे पर जाने की संभावना है। इस दौरान असम में 2021 विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस समेत कई विपक्षी विधायकों और नेताओं के भाजपा में शामिल हो सकते हैं। अपनी यात्रा के दौरान, अमित शाह पार्टी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी की समीक्षा भी करने वाले हैं।

गुड गवर्नेंस दिवस-

भाजपा उपाध्यक्ष और पार्टी के असम प्रभारी बैजयंत पांडा ने अपने एक बयान में बताया की अमित शाह बहुत जल्द असम का दौरा करेंगे। इसका अंतिम कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य प्रभारी के रूप में ‘मैं 23 दिसंबर को असम जाऊंगा और अमित शाह की यात्रा की तैयारियों को देखूंगा।’ पांडा ने कहा कि 25 दिसंबर को हम असम में ‘गुड गवर्नेंस दिवस’ मनाएंगे। इस अवसर पर, स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक बड़ी प्रतिमा का असम में अनावरण किया जाएगा।

After bengal Amit shah to visit assam
After bengal Amit shah to visit assam

कई विपक्षी नेता पार्टी के संपर्क में-

भाजपा नेता ने कहा कि असम के कई विपक्षी नेता पार्टी के संपर्क में हैं। पांडा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में बड़ी संख्या में विधायक हमारे साथ शामिल हुए हैं। यह पूरे देश में और अन्य राज्यों में भी हो रहा है। असम में भी, हाल के कुछ हफ्तों में स्थानीय स्तर पर कई निर्वाचित प्रतिनिधि हमसे जुड़े हैं। यह सबकुछ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निर्विवाद लोकप्रियता के कारण हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि असम में कई नेता हमसे रोज़ाना संपर्क कर रहे हैं जो हमारा विरोध कर रहे थे इसलिए हम इस पर ध्यान देंगे जल्द ही वो लोग भाजपा में होंगे। जैसा कि असम में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता असम में सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल होने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैल 2021 में असम में विधान सभा चुनाव होने हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *