बंगाल में गूंज रहा ‘श्रीकृष्ण हरे हरे, भाजपा घरे घरे’ – केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के आलाकमान ने पश्चिम बंगाल के विधान सभा चुनावी प्रचार-प्रसार के लिए उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को अहम जिम्मेदारियां दी है। ऐसे में केशव मौर्य आज सोमवार को बंगाल का दौरा कर रहे हैं। उनके इस दौरे से पहले उन्होने एक बयान देते हुए कहा कि बंगाल कि जनता ममता के कुशासन, अराजकता, गुंडागर्दी और कमीशनखोरी को लेकर दहशत में है। और उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल की जनता को इससे मुक्ति दिलाना चाहती है। साथ ही उन्होंने जनता की सेवा और कार्यकर्ताओं के संघर्ष के बल पर भारतीय जनता पार्टी कि सरकार बनाने का दावा भी किया।

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का Zero Tolerance, अधिकारियों पर Action

बंगाल में ‘श्रीकृष्ण हरे-हरे, भाजपा घरे-घरे’-

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पश्चिम बंगाल पूर्ण रुप से कमीशनखोरी में लिप्त है कि हर धंधे के लिए कट मनी का प्रचलन है। ऐसे में जनता ममता के शासन से बिल्कुल परेशान हो चुकी है। भाजपा को वहां कि जनता का बेहतरीन समर्थन मिल रहा है। साथ ही मौर्य ने कहा कि बंगाल में ”श्रीकृष्ण हरे-हरे, भाजपा घरे-घरे” का नारा गूंज रहा है। ममता को हटाने के लिए वहां की जनता ”जय श्रीराम” नारे को ”महामंत्र” के रुप में ले रही है। ”हम 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल में सरकार बनाने जा रहे हैं। भय मुक्त पश्चिम बंगाल बनाएंगे।”

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

UP: योगी सरकार करेगी OBC आरक्षण का तीन हिस्सों में बंटवारा

योगी आदित्यनाथ का संकल्प भ्रष्टाचार मुक्त यूपी-

इसी दौरान केशव मौर्य ने उत्तर प्रदेश के उनकी सरकार के कार्यकाल पर बयान देते हुए कहा कि 2017 में जब हमारी सरकार आयी तो बहुत सड़ी गली व्यवस्था और खाली खाजाना मिला था। अब तक बहुत सुधार हुए। भ्रष्ट अधिकारियों पर कठोरतम कार्रवाई की गयी है। भ्रष्टाचार मुक्त यूपी बनाने का संकल्प हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का है। उप्र में भाजपा संगठन और सरकार के सभी लोगों ने कोरोनाकाल के दौरान जो सेवा कार्य किए हैं, वे सराहनीय हैं।

केशव प्रसाद मौर्य
केशव प्रसाद मौर्य

जब बोले शाह- योगी को सीएम बनाने पर लोगों ने पूछा- एक संन्यासी को क्यों बना दिया CM?

उत्तर प्रदेश में 2017 को 2022 में दोहराएगी BJP-

वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी पार्टीयों को निशाना बनाते हुए कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सिर्फ ट्विटर की राजनीति करती है। सिर्फ भाजपा की आलोचना करते हैं जबकि वे लोग जमीन पर जाते। विपक्ष केवल जनता को भ्रम में ड़ालना चाहती है, लेकिन जनता अब जागरूक हो गयी है। उन्होंने दावा किया कि उप्र में 2022 में भाजपा 2017 को दोहराएगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *