मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेशवासियों को दी नई 108 एम्बुलेंस की सौगात

उत्तराखंड
उत्तराखंड

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश में आपातकालीन सेवा के दौरान घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस का बेड़ा दोगुना किया गया है। एंबुलेंस की संख्या बढ़ने से आपातकालीन सेवा में रिस्पान्स टाइम कम होगा। वर्तमान में 108 सेवा के तहत 247 एंबुलेंस संचालित हो रही हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी के कारण मरीजों को हायर सेंटर रेफर किया जाता है। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायलों को कम से कम समय में अस्पताल पहुंचाने के लिए सरकार एंबुलेंस सेवा 108 के बेड़े को दोगुना करने जा रही है। इसके लिए लगभग 132 नई एंबुलेंस खरीदी जाएंगी। वर्तमान में 108 आपातकालीन सेवा के तहत 247 एंबुुलेंस का संचालन किया जाएगा। इन्हें मिलाकर प्रदेश में कुल 468 से अधिक एंबुुलेंस हैं।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत

एंबुलेंस सेवा एक लाइफ लाइन की तरह है

प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवा एक लाइफ लाइन की तरह है। गर्भवती महिला हो या अन्य बीमारियों से पीड़ित मरीज और दुर्घटनाओं में घायलों को एंबुलेंस के जरिये अस्पताल पहुंचाया जाता है। कई बार एंबुलेंस उपलब्ध न होने से आपातकालीन समय में मरीज को एंबुलेंस नहीं मिलती है। इसे देखते हुए सरकार अब एंबुलेंस के बेड़े को दोगुना करना जा रही है।

रिस्पान्स टाइम कम होगा

इससे आपातकालीन सेवा के दौरान रिस्पान्स टाइम कम होगा। कॉल करने के कुछ ही मिनट में मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध हो सकेगी। अपर सचिव एवं निदेशक चिकित्सा शिक्षा युगल किशोर पंत का कहना है कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुनियादी ढांचे में कई सुधार किए जा रहे हैं। प्रदेेश में एंबुलेंस का बेड़ा बढ़ा कर दोगुना किया जा रहा है। इसके लिए नई एंबुलेंस खरीदी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *