नई दिल्ली : मेरठ में कृषि कानून के विरोध में 7 मार्च को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा किसानों की महापंचायत करेगी। मेरठ में किसान महापंचायत को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली है।

पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई किसान महापंचायत करने के बाद प्रियंका गांधी अब मेरठ में भी राजनीतिक जमीन तलाश रही है।वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महापंचायतों का दौर पहले ही लगातार हो रहा है। पश्चिमी यूपी में प्रियंका की ये 5वीं महापंचायत होगी।

अखिलेश यादव
अलीगढ़ के टप्पल में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों की महापंचायत में बीजेपी पर जमकर हमला बोला था। सपा प्रमुख ने कहा कि सत्ता के लालच में दिल्ली की सरकार अंधी और बेहरी हो गई है। उन को लाखों किसानों का दर्द दिखाई भी नही दे रहा है। न ही महिलाओं की तकलीफ और न ही लोगों का दुख। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस पर तंज कसते हुए कहा कि पुरानी कहावत है-अंधेर नगरी चौपट राजा । यूपी में यह पूरी तरह से लागू हो चुका है।

अब सरकार बतायेगी कृषि सुधार कानून के फायदे, 2500 स्थानों पर होगा किसान संवाद
अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसान महापंचायत को संबोधित करने पहुंचे थे। किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा किसान देशद्रोही नहीं हो सकता । किसानों के लिए कृषि कानून डेथ वारंट की तरह है।और अपने देश का किसान बहुत पीड़ा में है। किसान भाई परिवार समेत 101 दिनों से कड़कती ठंड में दिल्ली के बॉर्डर पर धरना दे रहे है। 250 से ज्यादा किसान भाइयों ने अपनी शहादत पहले दे चुके है। वही सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही है। उन्होंने कहा कि सभी पार्टियों की सरकारों ने 70 सालों से किसानों को धोखा दिया है।