सऊदी अरब ने किया भविष्य का शहर बनाने का ऐलान, जानें कैसा होगा सपनों का शहर

दुनिया का पहला आधुनिक शहर
दुनिया का पहला आधुनिक शहर

नई दिल्ली: सऊदी अरब ने दुनिया का पहला ऐसा आधुनिक शहर बनाने का ऐलान किया जहां न तो कारें होगीं और न ही सड़कें। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तेल पर निर्भरता खत्म कर नए इनोवेशन की ओर बढ़ने की योजना के तहत एक नया नगर की योजना पेश की। आने वाले कुछ ही महीनों में इस आधुनिक नगर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा।

 दुनिया का पहला आधुनिक शहर
दुनिया का पहला आधुनिक शहर

द ‘लाइन’ रखा गया है शहर का नाम-

bloomberg.com की एक रिपोर्ट के अनुसार ये नगर लगभग 170 किलोमीटर के क्षेत्र में फैला होगा जिसका नाम द ‘लाइन’ रखा गया है, जो कि निओम प्रोजेक्ट का हिस्सा होगा। वहीं सऊदी अरब निओम प्रोजेक्ट पर 500 बिलियन अमेरिकी डॉलर (करीब 36 लाख करोड़ रुपये) खर्च करने जा रहा है।

 दुनिया का पहला आधुनिक शहर
दुनिया का पहला आधुनिक शहर

Bird Flu in Uttar Pradesh || बर्ड फ्लू के कहर से देशभर में दहशत

ऐसा होगा भविष्य का शहर-

नए युग के इस नगर में कार्बन उत्सर्जन बिल्कुल नहीं होगा। सऊदी सरकार ने प्रेस रिलीज के द्वारा जानकारी दी कि नए शहर में लोग पैदल चलेंगे और यह प्रकृति के किनारे बसा होगा। वहीं नगर में करीब 10 लाख लोग रह पाएंगे। 2030 तक इस शहर से 3 लाख 80 हजार रोजगार भी पैदा होंगे। शहर की आधारभूत संरचनाओं के निर्माण पर 100 से 200 बिलियन अमेरिकी डॉलर की लागत आएगी। निओम प्रोजेक्ट का ऐलान क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने 2017 में किया था। बता दें कि सऊदी अब तक दुनिया का सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है, लेकिन सलमान अब भविष्य में सऊदी की स्थिति और देश की इकोनॉमी में विविधता लाने की कोशिश कर रहे हैं।

 दुनिया का पहला आधुनिक शहर
दुनिया का पहला आधुनिक शहर

अमीरों की सूची में Mukesh Ambani की बादशाहत कई बड़े दिग्गजों को छोड़ा पीछे

इंसानियत के लिए क्रांति-

वहीं सलमान ने इस आधुनिक नगर को बसाने की योजना पेश करते हुए कहा कि विकास के लिए हमें प्रकृति के बलिदान को क्यों स्वीकार करना चाहिए ? उन्होंने कहा कि यह नगर इंसानियत के लिए क्रांति की तरह होगा। इस शहर में एक बार में 20 मिनट से अधिक चलने की जरूरत नहीं होगी और इसके आसपास अल्ट्रा हाई स्पीड ट्रांजिट और ऑटोनोमस मोबिलिटी सोल्यूशंस मौजूद रहेंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *