पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोत्तरी

पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों
पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों

नई दिल्ली। देश में पिछले कुछ हफ्तों से फ्यूल के दामों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में पेट्रोल के दाम ऑल-टाइम हाई पर चल रहे हैं, वहीं मुंबई में भी डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से एक बार फिर से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों
पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों

Salman Hit And Run Case : सलमान खान अब Video Conference के जरिये Court में रह सकेंगे मौजूद ||

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव

दरअसल डीजल की कीमत में 30 से 32 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल में भी 29 से 30 पैसे तक कीमत बढ़ी है। वहीं इसी के साथ दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। बता दें कि विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों
पेट्रोल-और-डीजल-की-कीमतों

बजट के बाद बढ़ी मंहगाई, LPG सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल हुआ मंहगा

डीलर कमीशन व अन्य चीजें 

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तमाम तेल कंपनियां करती हैं। वहीं पेट्रोल पंप चलाने वाले डीलर हैं ,वे खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *