नया नोएडा: के अंतर्गत शामिल होंगे दादरी और बुलंदशहर के यह 80 गांव

नया नोएडा
नया नोएडा

नोएडा: नया नोएडा, नोएडा का मॉडल 2040 सरकार ने शुरू कर दिया है, यूपी सरकार ने दादरी नोएडा गाजियाबाद इन्वेस्टमेंट रीजन में नई रिहायशी व इंडस्ट्रियल टाउनशिप विकसित करने का जिम्मा नोएडा को दिया है। पहले यह काम यूपीसीडा को करना था। औद्योगिक विकास विभाग ने शुक्रवार को इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी। औद्योगिक विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव आलोक कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 की इस योजना में यूपीसीडा प्रगति नहीं कर सका। नोएडा इस काम में सक्षम है। इसलिए औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया।

नया नोएडा

नोएडा की तर्ज पर दादरी और बुलंदशहर के 80 गांवों का अधिग्रहण करके नया नोएडा विकसित किया जाएगा। यह शहर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह आने वाले सात आठ सालों में निवेश, विकास, रिहाइश का बेहतरीन गंतव्य होगा। इस नए शहर को विकसित करने का मकसद प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देना है। इस शहर का हिस्सा रिहायशी और इंडस्ट्रियल टाउनशिप दोनों होंगी। जिसमें कम प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों और लॉजिस्टिक्स यूनिट को लगाया जाएगा।

विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा

साथ ही आधुनिक टाउनशिप भी बड़े बिल्डर्स द्वारा विकसित की जाएगी। निवेश को बढ़ावा देने के लिए विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित होगा। इसमें मेट्रो, मोनो रेल और फ्लाईओवर्स भी होंगे। इस क्षेत्र में खासतौर पर लॉजिस्टिक्स यूनिट्स को लगाने पर जोर होगा। इस शहर में कई बड़ी कंपनियां निवेश के लिए आगे आएंगी। नोएडा अथॉरिटी को ऐसा शहर विकसित करने का पुराना अनुभव है। अथॉरिटी के पास इस काम के लिए जरूरी संसाधन व स्किल भी हैं। वित्तीय स्थिति भी काफी मजबूत है।

इन गांवों को लिया जायेगा नया नोएडा में

मिल्क खंडेरा, नगला चमरू, नगला चीती, नगला नैनसुख, फूलपुर, रघुनाथपुर अगराई, आशादेवी, आसफपुर, बबाया, बड़ौदा, भराना, भटोला, भौखेड़ा, बिरौंदी फौलादपुर, बिरौंदी तेजपुर, बिसवाना, बोढ़ा, बुटैना, चन्द्रावली, चोला, दीनौल, धरौड़, घेमेरा नारा, धीमरी एदलपुर, दुल्हारा, फरीदपुर, गोपालपुर, हसनपुर जागीर, ह्दयपुर, जोखाबाद, जौली, काहिरा, कैथरा, कनवारा, करौली, खैरपुर तिला, किशनपुर, कोनाडू, लौथर, लुहाकर, महिपा जागीर, मोहिद्दीनपुर नगैला, मेहताबनगर, मल्हपुर, मसौता, मोरादाबाद, नगला बड़ौदा, नगला शेख, नैथला हसनपुर, नेकमपुर, निजामपुर, पचौता, पीरबियाबनी, राजारामपुर, राजपुर खुर्द, रुपवास पंचगई, सब्दलपुर, सैथाली, सराय घासी, सेनवली, शाहपुर कलां, सिखैरा, सुतारी, तालाबपुर, आनंदपुर, बील अकबरपुर, बैरंगपुर, चन्द्रावल, चीरसी, चीती, छयांसा, दयानगर, देवटा, फजलपुर, खंडेरा गिरजापुर, कोट, राजपुर कलां, शाहपुर खुर्द, उमराला।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *