दिल्ली MCD उपचुनाव 5 में से 4 सीटों पर AAP, कांग्रेस को 1, भाजपा का हाथ खाली

दिल्ली MCD उपचुनाव
दिल्ली MCD उपचुनाव

नई दिल्ली: दिल्ली MCD उपचुनाव: नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव में मतगणना जारी है। अब तक सामने नतीजों में चार सीट पर आम आदमी पार्टी की जीत हो गई है। कल्याणपुरी में आम आदमी पार्टी की जीत हुई थी, वहीं  तीन सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे थे, वहीं एक सीट पर कांग्रेस की बढ़त थी।

दिल्ली MCD उपचुनाव
delhi result live

 दिल्ली MCD उपचुनाव

आपको बता दें बीजेपी के खाते में फिलहाल कोई सीट जाती नहीं दिख रही है। शालीमार बाग उत्तर, त्रिलोकपुरी और रोहिणी सी वॉर्ड में आप कैंडिडेट आगे चल रहे हैं। वहीं चौहान बांगर वॉर्ड में कांग्रेस उम्मीदवार आगे चल रहा है। 28 फरवरी को इन सीटों पर उपचुनाव हुआ था और 50 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया था। इन 5 सीटों में से 4 सीटें पहले भी आम आदमी पार्टी के खाते में थीं और एक सीट बीजेपी के पास थी। लेकिन अब बीजेपी उस एक सीट को भी गंवाती दिख रही है। अगले कुछ घंटों में इन सभी वॉर्डों में मतों की गिनती पूरी हो सकती है।

कल्याणपुरी में आप की जीत, तीन पर आगे

कल्याणपुरी वार्ड से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी धीरेंद्र कुमार की जीत हुई है। उन्होंने 7259 वोटों से जीत हासिल की है। लेकिन, तीन अन्य वार्ड शालीमार बाग, त्रिलोकपुरी और रोहिणी में पार्टी आगे चल रही थी। वहीं चौहान बांगर सीट से कांग्रेस लीड कर रही थी।

चारों वार्ड में AAP काफी वोटों के अंतर से आगे चल थी।

दिल्ली नगर निगम उपचुनाव वोटों की गिनती – सुबह 9:35 तक

1. कल्याणपुरी -AAP 4732 वोट से जीत

2. त्रिलोकपुरी – AAP 3156 वोट से जीत

3. चौहान बांगड़- कांग्रेस 7043 वोट से जीत

4. शालीमार बाग -AAP 1472 वोट से जीत

5. रोहिणी C -AAP 2323 वोट से जीत

AAP कर रही थी चार वार्ड में लीड

एमसीडी उपचुनावों के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी, रोहिणी, त्रिलोकपुरी, कल्याणपुरी और शालीमार बाग में आगे चल रही थी, जबकि चौहान बाजार में कांग्रेस लीड कर रही थी। लेकिन अब साफ हो गया है की आप ने 4 सीटों पर जीत हासिल कर ली है।

कहां कितने वोट पड़े थे

सरकारी आंकड़ों के अनुसार कल्याणपुरी में 59.19 फीसद, त्रिलोकपुरी में 55.95 फीसद, चौहान बांगर में 55.60 फीसद, रोहिणी-सी में 44.58 फीसद, शालीमार बाग (उत्तर) वार्ड में 43.23 फीसद मतदान हुआ। इन पांचों वार्डों में 50.86 फीसद मतदान हुआ। मतदान के बाद मुख्य प्रतिद्वंद्वियों-आप, भाजपा और कांग्रेस ने जीत का दावा किया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *