COVID Alert : जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप, जानें पूरा मामला

जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप
जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप

नई दिल्ली: दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक नौ करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं 19 लाख से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, और अब आए दिन मिल रहे कोरोना के नए-नए स्ट्रेन ने और भी चिंताएं बढ़ा दी हैं। ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में तो वैसे ही अलग-अलग स्ट्रेन पाए गए हैं और अब रिपार्ट आई है कि जापान में भी कोरोना का एक नया स्ट्रेन मिला है जो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस के स्वरूपों से अलग है।

जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप
जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप

कोरोना की रफ़्तार में आ रही है लगातार कमी, स्वास्थ्य मंत्रालय के आये आंकड़े

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी जानकारी-

रिपोर्ट्स के अनुसार ये नया स्वरूप ब्राजील से जापान आए कुछ लोगों में पाया गया है। रविवार को जापान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाईअड्डे पर जांच के दौरान कुल चार लोगों में वायरस का नया स्वरूप मिला है। जिसमें करीब 40 वर्षीय एक पुरुष, करीब 30 वर्षीय महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं। हालांकि जांच के दौरान पुरुष में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं मिला था, लेकिन बाद में सांस संबंधी दिक्कत होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। वहीं, महिला को सिर में दर्द की शिकायत और उसके बेटे को बुखार था, जबकि बेटी में संक्रमण का कोई लक्षण नहीं था।

जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप
जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप

एमडब्ल्यू वैक्सीन कोरोना के इलाज में कारगर

टोक्यो और उसके आस-पास आपातकाल लागू-

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापान में पहले से ही ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन फैला हुआ है। यहां इन दोनों देशों के स्वरूपों के करीब 30 मामले सामने आ चुके हैं। इसको लेकर एहतियात बरतते हुए जापान की सरकार ने टोक्यो और उसके आस-पास के क्षेत्रों में शुक्रवार से आपात स्थिति की घोषणा कर दी है।

जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप
जापान में मिला कोरोना वायरस का नया स्वरूप

भ्रष्टाचार पर सीएम योगी का Zero Tolerance, अधिकारियों पर Action

वायरस के नए स्ट्रेन में हैं 12 म्यूटेशन-

आपको बता दें कि वैज्ञानिक जापान में मिले नए स्ट्रेन के बारे में अधिक जानकारी जुटाने के लिए अध्ययन कर रहे हैं। ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय कि माने तो जापान से उन्हें पता चला है कि वहां मिले कोरोना के नए स्ट्रेन में 12 म्यूटेशन हैं, जिसमें से एक तो ब्रिटेन और दक्षिण अफ्रीका में मिले स्ट्रेन जैसा ही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अब तक जापान में दो लाख 80 हजार से अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं, जबकि करीब चार हजार लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। यहां हाल के दिनों में प्रतिदिन सात हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। यहां के प्रधानमंत्री योशिहिदे सुगा ने कहा है कि लोगों के सहयोग से हमें हर कीमत पर इस मुश्किल स्थिति से निकलना होगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *