नई दिल्ली: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए निधि समर्पण अभियान की शुरुआत आज से हो गई। वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राम मंदिर के लिए सबसे पहले चंदा देकर इस अभियान की शुरुआत की है। राष्ट्रपति कोविंद ने सबसे पहले 5 लाख एक रुपये का समर्पण निधि दिया। गौरतलब है कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी महाराज और विश्व हिन्दू परिषद के कार्याध्यक्ष आलोक कुमार समेत वीएचपी के बड़े नेताओं ने सुबह 11 बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। वहीं इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक लाख रुपये का चंदा दिया।

‘सबसे बड़ा अखाड़ा’ सपा के सांसद ने दिया विवादित बयान, मंदिर निर्माण से पहले मचा घमासान।
27 फरवरी तक चंदा जुटाने का अभियान-
बता दें कि राम मंदिर के लिए चंदा जुटाने का कार्य आज से शुरू हो रहा है, जिसमें पांच लाख से ज्यादा गांवों में 13 करोड़ से ज्यादा परिवारों से संपर्क साधा किया जाना और उनसे चंदा मांगा जाना है। वहीं 27 फरवरी तक चंदा जुटाने का अभियान को चलाया जाएगा। अभियान के तहत राम मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद लोगों का समर्पण और सहयोग राशि लेगी।

राम मंदिर निर्माण धन संग्रह का हिसाब रखेगा “धनुष ऐप” ऐसे चलायें
13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य-
चंदा जुटाने के इस अभियान के दौरान 10 रुपये, 100 रुपये और 1000 रुपये के कूपन होंगे। साथ ही 2000 रुपए से ज्यादा सहयोग करने वालो को रसीद दी जाएगी। आपको बता दें कि इसी चंदे के माध्यम से अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य संपन्न होगा।वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और वीएचपी मिलकर देश भर में राम मंदिर के निर्माण के लिए धन जुटाने का अभियान चला रहे हैं। यह अभियान करीब डेढ़ महीने तक चलेगा। इसके तहत देश भर में करीब 13 करोड़ परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।